पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है.
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में शनिवार और रविवार 2 दिनों तक टोटल लॉकडाउन रखने का फैसला लिया गया है. जिसमें पिछले सप्ताह की तरह इस हफ्ते भी राजधानी में टोटल लॉकडाउन किया गया है.
आमतौर पर इससे पहले लगाए गए टोटल लॉकडाउन के दौरान हालात कर्फ्यू वाले होते थे. सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा दिखाई देता था. लोगों की आवाजाही ना के बराबर ही होती थी और जो लोग घर से बाहर निकल भी रहे थे उन पर भी पुलिस की सख्ती देखी जाती थी. लेकिन इस बार ऐसी कोई स्थिति नहीं है. आम दिनों की तरह ही लोगों की आवाजाही जारी है.
ऐसी है पुलिस व्यवस्था!
शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक में भी इसी तरह लोग दिखाई दिए और बाकी चौक चौराहों में भी पुलिस पहले की तरह एक्टिव दिखाई नहीं दी. 17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण पूरा होने जा रहा है. यह माना जा रहा है कि चौथे चरण में आम जनता और व्यापारियों को पाबंदियों में रियायत मिलेगी. हालांकि रायपुर में पहले ही कई चीजों पर छूट मिल चुकी है जिसमें जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अलग-अलग दिनों में समय के आधार पर दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है जिसमें दुकानों को खोलने की टाइमिंग भी बढ़ाकर शाम 5:00 बजे तक कर दी गई है. लेकिन शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन रखा गया है, जिसका बहुत ज्यादा असर यहां देखने को नहीं मिल रहा.
ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन 4.0 पर CM बघेल ने दिए ये सुझाव, कहा- राज्य को मिले जोन तय करने का हक
झारखंड के प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत, घर जाने अब छत्तीसगढ़ से मिलेंगी 5 सीधी बसें
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 16, 2020, 4:49 PM IST


