ट्रंप ने निभाई दोस्ती, कहा- भारत को देंगे वेंटिलेटर्स, मिलकर कोरोना को हराएंगे – Trump said united states will donate ventilators to our friends in india

  • ट्रंप ने कहा- भारत के साथ निभाएंगे दोस्ती
  • भारत ने भी अमेरिका को दी कोरोना की दवा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे भारत को अनुदान के तौर पर वेंटिलेटर्स देंगे. ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, मुझे गर्व है कि अमेरिका भारत के मेरे दोस्तों को वेंटिलेटर्स का दान करेगा. हम इस महामारी के दौर में भारत के साथ हर वक्त खड़े हैं. हम लोग वैक्सीन बनाने में भी एक दूसरे की मदद कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा, हम साथ मिलकर कोरोना जैसे दुश्मन को मात देंगे.

इससे पहले भारत ने भी अमेरिका के साथ दोस्ती निभाते हुए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की सप्लाई भेजी थी. ट्रंप ने इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था. ट्रंप के आग्रह को स्वीकार करते हुए सरकार ने दवा की बड़ी खेप अमेरिका भेजी थी. अमेरिका ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए भारत यह दवा मांगी थी. भारत में इस दवाई का निर्माण बड़े स्तर पर होता है, लिहाजा अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप की मांग फौरन पूरी कर दी गई. ट्रंप ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था.

भारत ने 5 करोड़ टेबलेट हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन अमेरिका के लिए भेजे थे जिसका इस्तेमाल कोरोना मरीजों के इलाज में किया गया. अब अमेरिका ने इसी दोस्ती की बात करते हुए भारत को वेंटिलेटर्स देने की बात कही है. ट्रंप ने कहा कि वे भारत में अपने दोस्तों के लिए वेंटिलेटर्स देना चाहते हैं. बता दें, भारत में काफी तेजी से कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है. यहां 81 हजार के पार मरीजों का आंकड़ा पहुंच गया है. भारत में कोराना से 2 हजार 649 लोगों की जान जा चुकी है. देश भर में 24 घंटे में करीब चार हजार कोरोना पीड़ितों की और संख्या बढ़ी है. हालांकि अमेरिका में हालात ज्यादा भयावह हैं जहां कुल 85 हजार 886 मौतों के साथ ही संक्रमण के सबसे अधिक 14 लाख 17 हजार 512 मामले दर्ज किए गए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here