ठंड का कहर : बर्फीली हवाओं से कांपा यूपी-बिहार, 69 लोगों की मौत

बर्फीली हवाओं से पूरा उत्तर प्रदेश और बिहार ठिठुर रहा है। दिन और रात के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट के साथ गलन व ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड के कारण यूपी के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को 54 और लोगों की मौत हो गई। जबकि बिहार में 15 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि दोनों राज्यों की सरकार ने सर्दी से मौत की पुष्ठि नहीं की है।

कानपुर, बुंदेलखंड व आसपास के जिलों में 39 लोगों की जान गई। इनमें कानपुर नगर में 15, कानपुर देहात में 6, फतेहपुर व हमीरपुर में 4-4, उन्नाव व महोबा में 3-3, झांसी में दो बांदा व कन्नौज में एक-एक लोगों की मौत हो गई। रायबरेली में एक महिला और बहराइच में एक मासूम ने दम तोड़ दिया। वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में ठंड से नौ लोगों की जान चली गई। वहीं संतकबीरनगर में एक मजदूर, बुलंदशहर में एक युवक और शाहजहांपुर में एक महिला की मौत हो गई। हालांकि बुलंदशहर में ठंड के कारण अहार क्षेत्र में 40 वर्षीय युवक मुकेश पुत्र किशनलाल की मौत हो गई है।

उत्तर बिहार के बेतिया, समस्तीपुर, दरभंगा, मोतिहारी, मधुबनी में 10 लोगों की मौत की जानकारी है। वहीं, गया और अररिया में दो-दो मौतों के साथ ही गोपालगंज में एक की मौत हो गई। हालांकि बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने अब तक ठंड से एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है।

झारखंड में 24 घंटे में चार की मौत
झारखंड में पिछले 24 घंटे में ठंड से चार लोगों की मौत हो गई। गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में पिछले 24 घंटे के अंदर एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, इस मौसम में ठंड से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here