अस्पताल ले जाने से पहले की मजदूर ने दम तोड़ दिया. हालांकि मां बम्लेश्वरी मंदिर में ये कोई पहला हादसा नहीं है. इससे पहले मंदिर दर्शन करने आए एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया था. मंदिर दर्शन करने एक युवक अपने परिवार के साथ आया था. दर्शन करने के बाद ये शख्स आस-पास की फोटो खींचने लगा. इस दौरान अचानक उसका पैस फिसला और वो सीधे पहाड़ के नीचे गिर गया. हादसे की खबर मिलते ही मंदिर में हड़कंप मच गया. हादसे में युवक को गंभीर चोट आई थी.
कोण्डागांव में बड़ी वारदात
छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में मंगलवार को पानी के लिए हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी ही भतीजी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पीने के लिए पानी नहीं देने की बात से गुस्साए चाचा ने कुल्हाड़ी से युवती का सिर धड़ से अलग कर दिया और भाग निकला. अगले दिन बुधवार सुबह पुलिस को वारदात का पता चला. इसके बाद आरोपी को ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने धर दबोचा. युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है.
ये भी पढ़ें: भोजपुरी में सांसद रवि किशन ने दिया मजेदार बयान, सीएम योगी भी नहीं रोक पाए हंसी, देखें VIDEO
जानकारी के मुताबिक, भाटगांव निवासी गुधराम नेताम अपने परिवार सहित मंगलवार को खेत पर थे. उनकी बेटी संगीता नेताम (23) शाम 4 बजे घर लौट आई थी. उस समय घर में उसका चाचा असाड़ूराम शोरी (32) था. देर शाम को जब खेत से परिजन लौटे तो वहां संगीता का शव पड़ा था और असाड़ूराम गायब था. इस पर उन्होंने असाड़ूराम को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. इस पर अगले दिन उन्होंने FIR दर्ज करा दी.