तबलीगी जमात के मरकज का बयान- मीडिया ने की छवि खराब, जो हुआ दुर्भाग्यपूर्ण – Tablighi jamaat nizamuddin markaz statement media reporting false malign image

  • मरकज ने जारी किया बयान, मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत
  • कहा- जनता कर्फ्यू के कारण लोगों को निकाल नहीं सके

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से फैले कोरोना वायसरस की खूब आलोचना हो रही है. कई राज्यों से कार्यक्रम में शामिल हुए लोग लौटने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए. इससे देश में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई. इस सारे संकट की जड़ तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद को माना जा रहा है.

मौलाना साद और छह लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. हालांकि मौलान साद अभी तक फरार हैं. मौलाना साद की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने मौलाना साद को 26 सवालों के साथ एक नोटिस भेज दिया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इस बीच मरकज की ओर से बयान आया है. मरकज ने अपने बयान में मीडिया रिपोर्ट को गलत बताया और कहा कि मीडिया ने जानबूझकर छवि खराब की. मरकज का कहना है कि जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. कार्यक्रम में आए लोगों को हमलोग वहां से निकाल रहे थे, लेकिन जनता कर्फ्यू के कारण इसे रोक दिया गया.

मरकज का कहना है, हमलोग कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और जांच में सहयोग करेंगे. यह कहना कि मौलान साद फरार हैं, ये ठीक नहीं. हमें अपने इतिहास पर गर्व है. हमलोग जो भी करते हैं उसके बारे में अधिकारियों को जानकारी देते हैं. दुनिया भर में लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियों को हमारे बारे में पता है.

कोरोना पर भ्रम फैलाने से बचें, आजतक डॉट इन का स्पेशल WhatsApp बुलेटिन शेयर करें

वहीं कहा जा रहा है कि मौलाना साद पुलिस से भागता फिर रहा है. क्राइम ब्रांच को उसकी लोकेशन पता नहीं चल रही, लेकिन मौलाना साद अपने गुर्गों के जरिए प्रेस नोट जारी करवा रहा है. ये प्रेस नोट मौलाना साद ने मरकज वालों, जमातियों को भेजा है. इसमें मौलाना साद का साइन भी है, जिसमें मौलाना एफआईआर दर्ज होने के बाद सैकड़ों जान से खिलवाड़ करने के बाद अब बयान जारी कर लोगों से सरकार का साथ देने की बात कही है.

कोरोना पर भारतीय मुसलमानों को गुमराह करने वाले TikToks की बाढ़

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here