तैमूर के कपड़ों को लेकर इस खास नियम को कभी नहीं तोड़तीं करीना कपूर

ऐक्ट्रेस करीना कपूर का लाडला बेटा तैमूर अली खान हमेशा ही क्यूट और स्टाइलिश कपड़ों में नजर आता है। इन कपड़ों की शॉपिंग खुद करीना करती हैं और इस दौरान वह एक खास बात का हमेशा पालन करती हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

इस बात को खुद करीना कपूर मान चुकी हैं कि वह अपने बेटे तैमूर अली खान के लिए बेस्ट से बेस्ट चीजें लाती हैं। हालांकि, जब बात कपड़ों की आए, तो वह कुछ फ्रंट पर समझौता करना ही बेहतर समझती हैं। दुनिया के एक से बढ़कर एक बड़े ब्रैंड्स के कपड़े, जूते आदि पहनने वाली यह अदाकारा जब बेटे के लिए शॉपिंग करने जाती है, तब एक खास नियम को अपने दिमाग में बैठाकर चलती हैं और उसे कभी नहीं तोड़तीं।

करीना ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने बेटे के लिए किसी भी लग्जरी ब्रैंड के कपड़े नहीं लेती हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैं Zara, H&M और Adidas पर तैमूर के लिए शॉपिंग करती हूं। मैं अपने बेटे को Gucci या Prada की चीजें दिलाने में यकीन नहीं करती। वह छोटा है और खुद के पैसे नहीं कमाता है। इन कपड़ों को खरीदने के लिए उसके माता-पिता काफी मेहनत करते हैं। मुझे मेरे पैरंट्स ने तब तक कोई ब्रैंडेड कपड़े नहीं दिलाए थे, जब तक मैंने खुद कमाना शुरू नहीं किया था।’ बेगम करीना ने यह भी बताया था कि तैमूर के लिए वह खुद शॉपिंग करती हैं।

भाई की शादी में लाखों की नहीं बल्कि इतनी कीमत की साड़ी पहनकर पहुंची थीं करीना कपूर

करीना और तैमूर का एयरपोर्ट लुक

वैसे करीना का रीजन भले ही दूसरा हो, लेकिन इस बात में सभी पैरंट्स यकीन करते हैं कि बच्चों के लिए ज्यादा महंगे कपड़े नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे काफी तेजी से बड़े होते हैं, जिससे उन्हें कपड़े, जूते जैसी चीजें कुछ ही समय में छोटी हो जाती हैं। ऐसे में महंगे कपड़ों को कहीं और देना पड़ता है या फिर उन्हें कहीं रख देना पड़ता है।

सस्ते टॉप में नजर आईं करीना कपूर, खरीदने के लिए पॉकेट मनी ही होगी काफी

करीना के साथ तैमूर

शायद यही वजह है कि नॉर्मली पैरंट्स ऐसे कपड़े लेते हैं, जो साइज में थोड़े से बड़े हों, ताकि बच्चे की बढ़ती हाईट और साइज के साथ वह कम से कम कुछ समय तक उसे फिट आ सकें। वैसे एक बात तो साफ हो गई है कि करीना और सैफ भी आम पैरंट्स की तरह ही हैं, जो अपने बच्चे को हर बेस्ट सुविधा तो देना चाहते हैं, लेकिन उसे बिगाड़ना भी नहीं चाहते।

तैमूर अली खान की नैनी होना नहीं आसान, करने होते हैं ये सारे काम

गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं तैमूर अली खान के ये कपड़े, अपने बेबी पर इन स्टाइल्स को करें ट्राई

  • तैमूर अली खान अपने स्टार पैरंट्स जितना ही पॉप्युलर है। यही वजह है कि उसकी तो डॉल्स भी मार्केट में आने लगी है। यह नन्हा नवाब न सिर्फ अपनी प्यारी सूरत बल्कि क्यूट बट स्टाइलिश फैशन के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। तैमूर के ऐसे कई लुक्स हैं जो समर सीजन के लिए इतने परफेक्ट हैं कि इन्हें आप भी अपने बेबी पर ट्राई कर सकते हैं।

  • डेनिम शॉर्ट्स न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी गर्मियों के सीजन में पहन सकते हैं। इस फोटो में तैमूर शॉर्ट्स के साथ वाइट टी-शर्ट और स्नीकर्स पहना नजर आ रहा है। वहीं टी-शर्ट पर बने येलो सन से मैच करता कलर उसके सॉक्स में नजर आ रहा है। यह लुक न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि कंफर्टेबल भी बहुत रहेगा।

  • इस तस्वीर में तैमूर वॉश्ड डेनिम जींस पहना नजर आ रहा है। इसके साथ उसे प्रिंटिड ब्लैक टी-शर्ट पहनाई गई है। वहीं शूज के लिए मैचिंग की जगह कॉन्ट्रास्टिंग रेड कलर चुना गया था। कहने की जरूरत नहीं कि यह लुक तो बड़े भी कैरी करें तो उनको भी कूल लुक मिल जाएगा।

  • ओवरसाइज टी-शर्ट न सिर्फ कंफर्टेबल है, बल्कि इसका कॉटन फैब्रिक बॉडी को कूल रखने में भी मदद करेगा। इसके साथ चाहे तो आप भी बेबी को शॉर्ट्स ऐंड शूज या क्रॉक्स पहना सकती हैं।

  • इस लुक में तैमूर अपनी ब्लैक टी-शर्ट को रिपीट करता दिखाई दे रहा है। इस बार उसे टी-शर्ट के साथ सेम ब्रैंड का पजामा पहनाया गया था। वहीं पैरों में वाइट लेस वाले स्पोर्ट्स शूज पहनाए गए थे। यह लुक कंफर्टेबल होने के साथ ही कूल लुक दे रहा था।

  • इस लुक को देख तैमूर के मामा रणबीर कपूर की याद आ गई ना! खैर, तैमूर की तरह आपका बेबी भी ऐसा कूल दिख सकता है। बस इसके लिए जरूरत है ब्लू डेनिम, मैचिंग ब्लू शूज, वाइट कॉटन शर्ट और कैप की।

  • इस तस्वीर में तैमूर ग्रे कॉटन शॉर्ट्स के साथ राउंड नेक टी-शर्ट पहना दिख रहा है। करीना ने अपने बेटे को इसके साथ वाइट स्लिप ऑन शूज पहनाए हुए थे।

  • लाइन निटिड स्वेटर शाम के वक्त बच्चे को हवा से बचाने के लिए ठीक रहेगा। वहीं चाहे तो आप भी करीना और तैमूर की तरह सेम टॉप पहन सकती हैं।

  • बच्चों पर ब्राइट कलर बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे में तैमूर की येलो कॉलर टी-शर्ट और उसके साथ पहना गया कॉटन शॉर्ट्स जिस पर कार प्रिंटिड नजर आ रही हैं,इसे समर के लिए परफेक्ट बनाता है।

  • आपने किसी बेबी को ट्रैक सूट में तो शायद ही कभी देखा होगा। लेकिन देखिए तैमूर इसमें कितना कंफर्टेबल और स्टाइलिश लग रहा है, तो क्यों न आप भी अपने बेबी के लिए एक ट्रैक सूट ले लें।

  • बच्चों को वेस्टर्न की जगह ट्रडिशनल कपड़े पहनाने हैं तो इसके लिए कॉटन फैब्रिक चुनें। यह उनके बॉडी टेंपरेचर को कूल रखते हुए उनकी स्किन को भी गर्मी के कारण होने वाली इरिटेशन से बचाएगा।

Web Title kareena kapoor had said this thing about taimur ali khan clothes shopping(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here