नक्सलिलयों ने पुलिस आरक्षक के घर में हिंसा भी की. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) में नक्सलियों ने एक पुलिस आरक्षक (Police Constable ) के पिता का अपहरण कर लिया है.
दंतेवाड़ा के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने न्यूज 18 को बताया कि ग्राम गुमियापाल के पटेल पारा से नक्सलियों ने पुलिस आरक्षक अजय तेलाम के पिता व मां का अपहरण किया. अजय तेराम पहले स्थानीय आश्रम में मुंशी था. करीब एक साल पहले उसने पुलिस में भर्ती होने की इच्छा जताई थी. वो अभी नव आरक्षक है. पुलिस में भर्ती होने से नाराज नक्सलियों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है. बुजुर्गों को भी अब नक्सली परेशान करने पर तुल गए हैं.
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर विकास दुबे की भांजी बोली- मेरे मामा को ऐसी मौत मिले जो मिसाल बने!
संघम सदस्यों की मददडॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि बुजुर्ग की तलाश के लिए स्थानीय ग्रामीणों और नक्सलियों के सहयोगी संघम सदस्यों की मदद ली जा रही है. बुजुर्ग की तलाश के लिए सीधे फोर्स अगर जंगल में उतरती है तो इससे बुजुर्ग की जान को खतरा हो सकता है. इसलिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है. ग्रामीण जंगल में बुजुर्ग की तलाश के लिए गए हैं. नक्सलियों ने आरक्षक की बहन के साथ भी मारपीट की है.
First published: July 7, 2020, 10:38 AM IST

