दक्षिण दिल्ली के हैरान करने वाले आंकड़े, 31% कोरोना मरीज हेल्थ वर्कर्स – Covid positive cases south delhi health workers coronavirus

  • कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे
  • दक्षिणी दिल्ली में 189 कोरोना संक्रमितों में 31% हेल्थ वर्कर

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली भी कोरोना वायरस की चपेट में है. इस बीच दक्षिणी दिल्ली में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस से जुड़े दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं. तथ्य बताते हैं कि दक्षिण दिल्ली में अब तक जितने पॉजिटिव केस सामने आमने आए हैं वो तबलीगी जमात से नहीं बल्कि ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुड़े हुए हैं.

आंकड़े बताते हैं कि दक्षिणी दिल्ली जिले में 189 मामले अभी तक सामने आए हैं जिनमें 31 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं. लेकिन सबसे चिंता की बात ये है कि ये मामले रोज-ब-रोज तेजी से बढ़ रहे हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने अब तक 14 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट पूरे किए हैं. ये आंकड़े 30 जनवरी से अब तक के हैं. केरल में 30 जनवरी को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला केस सामने आया था.

आईसीएमआर के मुताबिक हर दिन 70,000 टेस्ट किए जा रहे हैं. कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं, देश में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं.

देश में कोरोना वायरस संकट थम नहीं रहा है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 26,535 हो गई है. कोविड-19 के संक्रमण से अब तक कुल 10,017 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here