दरिद्र नारायण की सेवा ही ईश्वर की सेवा है


दरिद्र नारायण की सेवा ही ईश्वर की सेवा है – मंत्री श्री पटेल


गरीबों को समय-सीमा में लाभ मिलना सुनिश्चित करें 


भोपाल : सोमवार, सितम्बर 14, 2020, 19:25 IST

किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कलेक्टर कार्यालय, हरदा में अधिकारियों से कहा कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिये। दरिद्र नारायण की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। इससे ही हमारे जीवन की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि गंजाल मोरवन बाँध की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बन चुकी है। जल्द ही बाँध निर्माण का कार्य प्रारंभ कर पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने अति-वृष्टि और बाढ़ से किसानों को हुई क्षति पर चिंता जताते हुए कहा कि किसान की क्षति राष्ट्र की क्षति है। श्री पटेल ने कहा कि पंचायत स्‍तर से एक अभियान के रूप में हर परिवार का सर्वे किया जाये। सर्वे में हर परिवार के सदस्य की आयु, दिव्यांगता, बीमारी इन सभी को आधार बनाते हुए सर्वे करने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री पटेल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्‍वय से 30 सितम्‍बर तक सर्वे कराने के निर्देश दिए। कुपोषित बच्चों की संख्या, दिव्यांगों की संख्या एवं सभी पात्र हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्र शत-प्रतिशत बनाने के लक्ष्य रखते हुए सर्वे करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्‍टर श्री संजय गुप्‍ता, जिला पंचायत सीईओ श्री दिलीप कुमार यादव, अपर कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका गोयल सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here