पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्यायपालिका का सम्मान करने के बजाय न्यायाधीशों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान कर रही है। उषा ठाकुर ने कहा कि “चोरों को सारे लोग चोर नजर आते हैं” और अपनी गलती का दोष दूसरों पर मढ़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि नामांकन या फॉर्म भरने में त्रुटि हुई है तो उसके लिए किसी अन्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।


