दिन दहाड़े फायरिंग से थर्राया झाँसी का ये छेत्र, दो लोग हुये घायल – Bundelkhand News


झाँसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करारी के निकट से निकले ओवर ब्रिज के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने दो ग्रामीणों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल हमलावरों की अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है।

घटनाक्रम के अनुसार रक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमरा में रहने वाला पवन यादव व दूधिया नारायण यादव आज करारी में पुल के पास जा रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाश आए और दोनों को गोली मार दी।

गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकले। गोली लगने से दोनों ग्रामीण घायल होकर वहीं गिर पड़े। गोली की आवाज सुनते ही आसपास सनसनी फैल गई और लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही सीपरी बाजार की पुलिस के अलावा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।

अभी तक हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। प्रारंभिक छानबीन के बाद सामने आए तथ्यों के अनुसार यह घटना किसी हत्या की रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह सहित पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे व घायलों से बातचीत की।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here