दिल्लीः कोरोना मरीज के संपर्क में आया एम्स का 30 स्टाफ, होंगे क्वारनटीन – Covid 19 delhi aiims 30 healthcare workers quarantine 72 year old man tested positive

  • कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को एम्स के ट्रामा सेंटर में भेजा गया
  • न्यूरोलॉजी वॉर्ड के सभी मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया

दिल्ली एम्स के 30 मेडिकल स्टाफ को खुद को क्वारनटीन में रहने के लिए कहा गया है. इसमें डॉक्टर, नर्स और टेक्निकल स्टाफ शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी 30 स्टाफ न्यूरो डिपार्टमेंट में आए एक बुजुर्ग मरीज के संपर्क में आए थे, जो इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

कोरोना पॉजिटिव पाए गए 72 साल के बुजुर्ग को एम्स के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है. बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं, न्यूरोलॉजी वॉर्ड जहां मरीज को भर्ती किया गया था, उसे सैनिटाइज किया जा रहा है. इस बीच न्यूरोलॉजी वॉर्ड के सभी मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है. उनकी भी जांच की जा रही है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के 108 स्टाफ को क्वारनटीन किया गया था. इन 108 लोगों में सीनियर डॉक्टर, नर्स और टेक्निकल स्टाफ शामिल थे. ये सभी दो कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आ गए थे.

20 हॉटस्पॉट इलाके सील किए गए

कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए बुधवार को दिल्ली सरकार ने 20 हॉटस्पॉट इलाके सील कर दिए. जिन इलाकों को सील किया गया है उनमें मंडावली गली नंबर एक, पांडव नगर एच ब्लॉक की गली नबंर एक, खिचड़ीपुर की तीन गलियां, किशन कुंज एक्सटेंशन की गली नंबर चार, आईपी एक्सटेंशन के दो अपार्टमेंट वर्धमान व मयूरध्वज और वसुंधरा एंक्लेव के मनसारा अपार्टमेंट का नाम शामिल है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here