दिल्लीः शवों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था के संस्थापक को हुआ कोरोना – Delhi shaheed bhagat singh seva dal founder jitendra singh shanti corona positive

  • शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक हैं जितेंद्र सिंह शंटी
  • अब तक 216 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार करा चुके हैं

दिल्ली के कोरोना अस्पतालों से शव ले जाकर अंतिम संस्कार करने वाली संस्था के संस्थापक को कोरोना हो गया है. शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक जितेंद्र सिंह शंटी परिवार सहित (बेटा ज्योतजीत सिंह और पत्नी मंजीत कौर) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. वो अब तक 216 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार करा चुके हैं.

जीटीबी, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलटी से कोरोना शवों को पहले मोर्चरी पहुंचना और बाद में अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट या कब्रिस्तान ले जाने का काम पूर्वी जिला के डीएम की तरफ से शहीद भगत सिंह सेवा दल संस्था को सौंपा गया था.

अप्रैल माह से अब तक इस संस्था के संस्थापक जितेंद्र सिंह शंटी अपनी संस्था के सदस्यों की मदद से 216 शवों को अस्पताल से लेकर जाकर अंतिम संस्कार और सुपुर्द-ए-खाक करा चुके हैं.

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण हाईकोर्ट ने लंबित मामलों की सुनवाई टाली

बता दें, दिल्ली में कोरोना के हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं. यहां पर 83 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 83,077 हो चुकी है.

रविवार को ही गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना के इंतजामों की जानकारी दी और सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से लड़ाई के प्लान पर आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत की. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जिन तैयारियों की बात की, वो दिल्ली के हालात को देखते हुए ही कही गईं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here