दिल्ली: एक ही टॉयलेट यूज करते थे कापसहेड़ा के 41 कोरोना मरीज, घनी आबादी बनी वजह! – Kapashera coronavirus 41 covid positive cases in a building south west delhi dm says people using one toilet kapashera lbs

  • कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग में 41 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
  • घनी आबादी की वजह से नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में शनिवार को एक ही बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कापसहेड़ा इलाके की ‘ठेके वाली गली’ में एक ही बिल्डिंग में पाए गए 41 कोरोना मरीजों के पीछे कहीं ना कहीं घनी आबादी को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीएम राहुल सिंह ने रविवार को कहा कि एक ही बिल्डिंग में जो 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वह सभी एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे थे. दरअसल, घनी आबादी वाले इस इलाके में छोटे- छोटे मकान हैं, जिसमें काफी संख्या में लोग रहते हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के कापसहेड़ा में कोरोना का कहर, एक ही बिल्डिंग के 41 लोग पॉजिटिव

डीएम के मुताबिक जिस बिल्डिंग में 41 कोरोना मरीज पाए गए हैं, वहां करीब 200 लोग रहते हैं. छोटे मकान और घनी आबादी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न के बराबर था. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जो 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनका आज फिर टेस्ट होगा. इसके अलावा कापसहेड़ा इलाके में और कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का भी अंदेशा है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके की एक बिल्डिंग में 18 अप्रैल को कोरोना का पहला मामला सामने आया था. घनी आबादी होने की वजह से प्रशासन ने 19 अप्रैल को इलाके को सील कर दिया था. इसके बाद यहां के 95 लोगों के सैंपल 20 अप्रैल को और 80 लोगों के सैंपल 21 अप्रैल को नोएडा की NIB लैब में कोरोना की जांच के लिए भेजे गए थे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कुल मिलाकर 175 लोगों के सैंपल में से 67 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को आई. इनमें से 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि, अभी कुछ लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here