दिल्ली की जेल में कोरोना से पहली मौत, उम्रकैद की सजा काट रहा था कैदी – Delhi mandoli jail one inmate died due to corona virus covid 19 infected update

  • दिल्ली की जेल में 62 साल के कैदी की कोरोना से मौत
  • दिल्ली की जेलों में अब तक 23 कैदी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली की मंडोली जेल में कोरोना वायरस से एक कैदी की मौत हो गई. दिल्ली की जेल में कोरोना से यह पहली मौत है. डीजी तिहाड़ के मुताबिक, 62 साल के कैदी कुंवर सिंह की मौत 15 जून को हो गई थी जब वो रात में सो रहा था.

उनके मुताबिक, कुंवर सिंह को उम्र कैद की सजा हुई थी. 6 जून से वो जेल के अस्पताल में भर्ती था. कुंवर सिंह की मौत के बाद टेस्ट से पता चला कि वो कोरोना पीड़ित था. कुंवर सिंह मंडोली के सीनियर सिटीजन वार्ड में बंद था. इसके बाद जेल बैरक में बंद सभी कैदियों का टेस्ट करवाया गया है.

डीजी के मुताबिक, दिल्ली की जेलों में अब तक 23 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनमें से इलाज के बाद 16 ठीक हो चुके हैं. एक कैदी की मौत हो गई. जेल स्टाफ की बात करें तो अब तक 45 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. वहीं, इलाज के बाद 7 ठीक हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

वहीं, दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस ने कई रिकॉर्ड तोड़े. हालांकि, राजधानी के लिए शनिवार को अच्छी और चिंताजनक दोनों तरह की खबरें आईं. एक तरफ जहां शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3,630 मामले सामने आए, जो चिंताजनक है, तो दूसरी तरफ शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड मरीज ठीक भी हुए.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

24 घंटे में जितने लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए, उससे दोगुने से भी ज्यादा मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में शनिवार को पिछले 24 घंटे में 7,725 कोरोना मरीज इलाज के बाद ठीक हुए.

इसके साथ ही दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 56,746 हो गए हैं. वहीं इस संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 2,112 लोगों की जान जा चुकी है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here