दिल्ली: केजरीवाल और LG ने लॉन्च किया CWG विलेज में बना हाईटेक कोविड सेंटर – Delhi covid care center cwg village inaugurate cm kejriwal and lg anil baijal

  • रोजाना 700 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था
  • जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीज LNJP भेजे जाएंगे

दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CWG गांव में बने कोविड सेंटर को लॉन्च किया.

देश की राजधानी में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है. रोजाना हजारों की संख्या में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच अस्थाई अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है. ऐसा ही एक हाईटेक कोविड सेंटर पूर्वी दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में तब्दील किया गया है.

कोविड सेंटर की खास बातें :

1. बेड्स के साथ डॉक्टर या नर्स को बुलाने वाला लाइव स्विच

2. हर बेड पर मरीजों की 24 घंटे सीसीटीवी मॉनिटरिंग

3. मनोरंजन के लिए शतरंज, लूडो और कैरम का इंतजाम

4. मानसिक तनाव दूर करने के लिए खास म्यूजिक सुनाने की सुविधा

5. बेड्स के साथ मरीजों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था

6. हर डॉक्टर के मोबाइल पर सीसीटीवी की लाइव फीड देखने का इंतजाम

7. रोजाना 700 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था

‘आजतक’ की टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में कोविड सेंटर का जायजा लिया. इस कोविड केयर सेंटर में कम या बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों का इलाज होगा. यहां 500 बेड की व्यवस्था की गई है. इनमें 300 बेड का पुरुष वॉर्ड और 100 बेड का महिला वॉर्ड बनाया गया है. इसके अलावा इस कोविड सेंटर में HDU वॉर्ड भी बनाया गया है, जहां कम या बिना लक्षण वाले मरीजों की तबियत बिगड़ने पर ऑक्सीजन युक्त 50 बेड का इंतजाम किया गया है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड सेंटर लॉन्च करते हुए कहा कि “एक जून को हम लोगों ने लॉकडाउन खोला था. उसके पहले दो-ढाई महीने तक पूरे देश में लॉकडाउन था. इस दौरान दिल्ली में कोविड को लेकर जो व्यवस्था की गई, वह बहुत अच्छे स्तर पर रहा. लग रहा था कि लॉकडाउन खोलने पर केस बढ़ेंगे, लेकिन केस इतने ज्यादा बढ़ेंगे, उस समय यह उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में आ गई है. दिल्ली में सभी पैरामीटर अब ठीक होते जा रहे हैं. आज दिल्ली के अंदर बेड की कहीं कमी नहीं नजर आ रही है, लेकिन हमें अभी हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठना है.”

आगे केजरीवाल ने कहा कि “पिछले अनुभवों से हमें सबक लेकर आगे की तैयारी करनी है. चाहे जितने बेड खाली रह जाएं, लेकिन आगे की तैयारी इतनी रहनी चाहिए कि यदि केस में कोई उछाल आता है तो बेड और अन्य सुविधाओं की कमी नहीं होने पाए. आज दिल्ली के अंदर बहुत बड़े स्तर पर कोविड का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है.”

दिल्ली समेत कई शहरों में छापे, शुरू हो गया विकास दुबे का ‘काउंटडाउन’

500 बेड के कोविड केयर सेंटर के लिए 80 डॉक्टर

कॉमनवेल्थ गेम्स कोविड सेंटर में 7 जुलाई को व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मनीष सिसोदिया ने बताया था कि इस 500 बेड के कोविड केयर सेंटर के लिए 80 डॉक्टर और 150 नर्स को जिम्मेदारी दी गई है.

सिसोदिया के मुताबिक “कॉमनवेल्थ गेम्स कोविड सेंटर में HDU यानी हाई डिपेंडेंसी यूनिट की व्यवस्था की गई है. कोशिश रहेगी कि ज्यादातर मरीजों को यहीं पर स्वस्थ किया जा सके, लेकिन अगर जरूरत पड़ेगी तो गंभीर मरीज लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेजे जाएंगे.”

कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में बने कोविड सेंटर में मरीजों के लिए व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ‘डॉक्टर्स फॉर यू’ संस्था को मिली है. संस्था के चैयरमैन रजत जैन ने बताया कि मरीज के बेड के साथ एक बेल लगाई गई है ताकि नर्स या डॉक्टर्स की जरूरत महसूस होने पर कोरोना मरीज बेल का इस्तेमाल कर सकें.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here