दिल्ली: कोरोना केस से बढ़ी चिंता, नए बेड, अंतिम संस्कार के लिए नई जगह की तलाश शुरू – Coronavirus lock down ddma wrote a letter to all dms ask them to increase bed

  • DDMA ने कहा- मरीजों के लिए बेड क्षमता बढ़ाएं
  • मृतकों के दाह संस्कार के लिए नए ग्राउंड पहचानें

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को चिट्ठी लिखी है. DDMA ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह लाजमी है कि मरीजों के लिए बेड क्षमता बढ़ाने और दाह संस्कार के लिए नए ग्राउंड आदि की पहचान की प्लानिंग एडवांस में करें.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

DDMA ने टॉप प्रायोरिटी पर जानकारी देने का अनुरोध किया है. DDMA ने पत्र में कहा, ‘कोरोना मरीजों के लिए एक्स्ट्रा बेड्स लगाने के लिए क्षमता के साथ कोई एयर कंडीशन लोकेशन बताएं. मल्टीपरपज हॉल/बैंक्वेट हॉल और इंडोर स्टेडियम आदि बेहतर होंगे.’

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

डीएम को लिखे पत्र में कहा, ‘बताएं कि दाह संस्कार के लिए अभी क्या लोकेशन है और साथ ही बताएं कि आपने कौन सी जमीन की पहचान किस लोकेशन पर की है. दाह संस्कार के लिए लोकेशन रिहायशी इलाकों से ठीक-ठाक दूरी पर होनी चाहिए.’ DDMA ने यह सारी जानकारी टॉप मोस्ट प्रायोरिटी के साथ 3 जून शाम 4:00 बजे तक मांगी है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

दिल्ली में कोरोना मरीज 20 हजार के पार-

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20834 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 990 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 50 लोगों की मौत हुई है. यहां में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 523 हो गई है. दिल्ली सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 268 मरीज ठीक हुए हैं. इस तरह डिस्चार्ज या माइग्रेट करने वाले मरीजों की संख्या 8746 पहुंच गई है. फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 11565 है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here