दिल्ली: कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में लगेंगे सीसीटीवी, केजरीवाल सरकार ने दिया आदेश – Corona virus covid 19 dedicated hospitals cctv camera supreme court delhi help desk

  • देश में कोरोना वायरस का कहर
  • दिल्ली में लगातार बढ़ रहे मामले

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच दिल्ली सरकार ने राज्य के सभी कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया है. इसके साथ ही कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों को हेल्पडेस्क बनाने के लिए भी कहा गया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सभी कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया है. कोविड अस्पतालों में सीसीटीवी लगाने का मकसद है कि अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों का अच्छे से इलाज और देखभाल हो सके.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

दिल्ली के सभी कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों को ये सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अस्पताल के सभी वार्ड में सीसीटीवी कैमरा तत्काल प्रभाव से इनस्टॉल किए जाएं. इसके लिए पीडब्ल्यूडी को फौरन अस्पताल के मैनजमेंट को सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हॉस्पिटल वार्ड में एडमिट मरीजों की उचित देखभाल से जुड़ी जरूरत का पता लगा सकें और पेशेंट केयर में पारदर्शिता बरती जा सके.

सभी कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों को यह भी आदेश दिया गया है कि कोई भी जांच के लिए टीम अगर अस्पताल आती है तो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उन्हें दिखाई जाए. सभी कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वो ये सुनिश्चित करें कि सीसीटीवी की फुटेज सभी जांच टीम, विषेशज्ञों की सुपरवाईजिंग टीम या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित अथॉरिटी को उपलब्ध कराई जा सके.

सभी कोविड डेडिकेटेड अस्पताल मरीज के साथ एक अटेंडेंट (जो अपनी मर्जी से तैयार हो) को हॉस्पिटल परिसर में एक निर्धारित एरिया तक रहने की इजाजत दें. इसके अलावा निर्देश दिया गया है कि सभी कोविड डेडिकेटेड अस्पताल एक हेल्पडेस्क बनाए, जहां कोई भी खुद जाकर या टेलीफोन के जरिए अस्पताल में भर्ती मरीज के बारे में सूचना प्राप्त कर सके.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 3460 नए कोरोना केस, 63 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह भी आदेश दिया गया है कि सभी डेडिकेटेड अस्पताल परिसर में मरीज के जानने वाले को आने की अनुमति होगी. हालांकि मरीज का परिचित अस्पताल के जरिए निर्धारित जगह तक ही जा सकेगा. उससे आगे जाने की इजाजत उसे नहीं होगी.

सख्ती से पालन करने का आदेश

सभी अस्पतालों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है. इसका अनुपालन नहीं करने पर बिना किसी अन्य नोटिस के संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना समर्पित अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया था. इसके साथ ही हर अस्पताल में हेल्पडेस्क बनाने को भी कहा था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here