दिल्ली: घूसखोरी केस में मनीष सिसोदिया के OSD रहे माधव को 14 दिन की जेल – Manish sisodia osd gopal krishna madhav sent to judicial custody delhi

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के ओएसडी रहे गोपाल कृष्णन माधव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गोपाल कृष्णनन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. सीबीआई ने गोपाल कृष्णनन को रिश्वत लेते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले गिरफ्तार किया था.

चुनाव से पहले उप मुख्यमंत्री के ओएसडी की गिरफ्तारी ने दिल्ली की सियासत में खलबली मचा दी थी. सीबीआई की टीम ने सिसोदिया के ओएसडी गोपाल कृष्णन माधव को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे जीएसटी से जुड़े एक मामले को रफादफा करने के एवज में एक शख्स से 2 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे. ओएसडी के साथ साथ एक दलाल को भी गिरफ्तार किया गया. दरअसल रिश्वत इस दलाल के माध्यम से ली गई थी.

दलाल धीरज गुप्ता 5 फरवरी को और माधव को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया. धीरज को विशेष सीबीआई अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि माधव को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. गुप्ता एक बिचौलिए के रूप में काम करते थे और गोपाल कृष्णन माधव की ओर से काम कर रहे थे. माधव जीएसटी विभाग में भी काम कर रहे थे. इसके अलावा वे सिसोदिया के ओएसडी भी थे. रिश्वत के रूप में कुल 2 लाख 26 हजार रुपए लिए गए थे. माधव से रात भर सीबीआई ने पूछताछ की.

बाद में गोपाल कृष्णन माधव को लेकर मनीष सिसोदिया ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की. ट्विटर पर मनीष सिसोदिया ने लिखा, ‘मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक जीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर ओएसडी भी तैनात था. सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए. ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए है.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here