दिल्ली चुनाव से पहले महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या – Woman sub inspector murder in rohini before delhi assembly election

दिल्ली में अगली सुबह चुनाव के लिए वोटिंग होनी है उससे ठीक ठीक पहले रोहिणी इलाके में एक महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात शुक्रवार रात 9:30 बजे की है. सब इंस्पेक्टर का नाम प्रीति अहलावत है. 2018 बैच की एसआई प्रीति अहलावत पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज थाने में तैनात थीं. सब इंस्पेक्टर प्रीति को सिर में गोली मारी गई है.

मौके से तीन कारतूस के खोखे मिले हैं. जानकारी के मुताबिक एसआई प्रीति ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर रात 9:30 बजे पहुंची. मेट्रो से उतरकर वो बगल क लेन से पैदल जा रही थीं, तभी एक युवक पीछे से आया और एकदम करीब से सिर में गोली मारकर भाग निकला. हमलावरों ने तीन गोली मारी है. हालांकि, सब इंस्पेक्टर प्रीति की हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here