दिल्ली दंगों की चार्जशीट: 24 फरवरी को हिंसा के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया और 25 की रात गिरा दीं 9 लाशें! – delhi gokulpuri violence chargesheet whats app group crime branch

  • क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट में किया अहम खुलासा
  • दंगाइयों ने बनाया था वाट्सएप ग्रुप
  • 9 लोगों की हत्या कर शव नाले में फेंके थे

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में भड़की हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट के मुताबिक दंगे फैलाने और आगजनी करने के लिए एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया था.

गोकुलपुरी हिंसा के मामले में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि 25 और 26 फरवरी की रात 9 लोगों की हत्या के बाद सभी की लाशें गोकुलपुरी जोहरीपुर पुलिया के पास नाले में फेंक दी गई थी. इन 9 हत्याओं के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्लिक करें

इन सभी 9 हत्यारोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. चार्जशीट के मुताबिक दंगे फैलाने, लोगों की हत्या करने और आगजनी करने के लिये एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया था. उस ग्रुप में 125 लोगों को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया था. यह ग्रुप हिंसा के एक दिन पहले यानी 24 फरवरी को बनाया गया था.

चार्जशीट के मुताबिक 9 हत्याओं को अंजाम देने के बाद वाट्सएप ग्रुप के अधिकतर सदस्य एग्जिट हो गए थे और चैट को डिलीट कर दिया था. क्राइम ब्रांच अभी भी ग्रुप बनाने वाले शख्स की तलाश कर रही है. कोर्ट में दाखिल चार्जशीट के अनुसार लोगों के धर्म पहचान कर उनकी हत्या की गई. धर्म पहचानने के लिए आरोपी लोगों के पहचान पत्र समेत तमाम चीजों की चेकिंग कर रहे थे.

दंगाइयों के वाट्सएप ग्रुप के एक सदस्य ने 26 फरवरी की रात 11:39 बजे लिखा था कि “भाई मैं गंगा विहार से. अगर किसी को कोई समस्या हो. वहां लोग कम पड़े तो बता देना. मैं अपनी पूरी गंगा विहार की टीम के साथ आऊंगा. सारा सामान है हमारे पास. गोली, बंदूक सब कुछ.”

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

फिर उसी ने रात के 11:44 पर लिखा था कि “तुम्हारे भाई ने अभी भागीरथी विहार में 2 ** मारे हैं और नाले में फेंका है अपनी टीम के साथ. तुम्हें पता है तुम्हारा भाई सबसे आगे रहता है ऐसे कामों में.” उसी आरोपी ने रात 12:15 बजे ग्रुप में लिखा कि “भाई पूरी रात जागूंगा कुछ भी हो तो याद कर लेना एक बार बस.”

इन 9 हत्याओं के मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 अलग-अलग हत्याओं के केस में 3 अलग-अलग चार्जशीट दायर की हैं. क्राइम ब्रांच के अनुसार अभी कई और आरोपियों की तलाश जारी हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here