दिल्ली पुलिस पर कोरोना की मार, अब जामिया पुलिस स्टेशन के SHO कोरोना पॉजिटिव पाए गए – Lockdown delhi police jamia police staion sho corona virus positive

  • दिल्ली में अब तक 160 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रित
  • राजधानी में कोरोना के मरीजों की संख्या 9 हजार के करीब

दिल्ली पुलिस के जवान और अधिकारियों का कोरोना की चपेट में आना जारी है. तीन दिनों के अंदर दिल्ली के थाने का एक और SHO कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जमिया पुलिस स्टेशन के SHO कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. दरअसल, कुछ दिन पहले जमिया पुलिस स्टेशन का एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद SHO, ACP समेत कई लोगों का टेस्ट हुआ था. SHO की रिपोर्ट शुक्रवार को आई, जो पॉजिटिव है. इससे पहले उत्तर नगर, लाजपत नगर और नॉर्थ एवेन्यू थाने के SHO कोरोना संक्रमित पाए गए थे.

बुधवार को दिल्ली के उत्तम नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे. एसएचओ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस स्टेशन के 6 पुलिसकर्मियों को क्वारनटीन किया गया. इसके बाद लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के SHO भी कोरोना की चपेट में आ गए थे. उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद थाने में तैनात 5 अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारनटीन किया गया.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

वहीं, गुरुवार को एसएचओ नॉर्थ एवेन्यू कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन राष्ट्रपति भवन के काफी करीब है. बता दें कि दिल्ली में अब तक 160 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

रोहिणी नॉर्थ थाने में तैनात SI कोरोना संक्रमित

दिल्ली के रोहिणी नॉर्थ थाने में तैनात एसआई बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए. कोरोना संक्रमित एसआई सोनीपत के रहने वाले हैं और रोहिणी के एक अपार्टमेंट में 2 अन्य सब-इंस्पेक्टर के साथ रहते थे. एसआई ने खुद 11 तारीख को अपनी कोरोना जांच करवाई थी. 12 मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें नबी करीम के एक होटल में क्वारनटीन कर दिया गया है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 9 हजार के करीब

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 9 हजार के करीब पहुंच चुकी है. पिछले 24 घंटे में 425 मामले सामने आए हैं. दिल्ली में कोरोना के कुल 8895 केस हैं. यहां पर 123 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. अब तक 3518 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here