
भारत में कोरोना: का कहर जारी
कोरोना वायरस अपडेट: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर करीब 85 हजार के करीब पहुंच गया है. इस तरह भारत संक्रमितों के मामले में चीन से आगे निकल गया है. कोरोनावायरस संक्रमितों के मामले में अब विश्व में भारत का स्थान 11वां है. हालांकि इस जानलेवा वायरस से होने वाली मौतों की दर चीन की तुलना में भारत में काफी कम है. चीन में जहां यह 5.5 प्रतिशत है तो वहीं भारत में यह 3.2 फीसदी है. देश में इस बीमारी से अब तक 27920 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं, रिकवरी रेट लगातार सुधर कर 34.06 प्रतिशत पर पहुंच गया है.
Coronavirus (COVID-19) Cases in India Updates in Hindi :
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 211 तक पहुंच गयी है, साथ ही राज्य में 3 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है. झारखंड में अब तक 29236 लोगों की जांच की गयी है.
Source link

