दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता – Delhi congress workers protest against rising petrol prices have been detained

  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर राजनीति तेज
  • दिल्ली में हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ता

कोरोना संकट के बीच पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे, तो दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया.

आपको बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है. इस बीच जिला के प्रमुखों को ज्ञापन सौंपने की भी बात कही है. देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है, कर्नाटक में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार साइकिल पर विरोध करने निकले.

इसी के तहत सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना करने पहुंचे थे. बता दें कि दिल्ली में इस वक्त डीजल और पेट्रोल की कीमतें सबसे ऊंचाई पर हैं.

सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में 5 पैसा पेट्रोल बढ़कर 80.43 रुपये और 13 पैसों की बढ़त के साथ डीज़ल 80.53 रुपये हो गया है.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहुल का हल्ला बोल, लॉन्च किया कैंपेन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोमवार को एक कैंपेन की शुरुआत की, जिसके तहत सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी इस मसले को उठा रही है. राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा कि आइये #SpeakUpAgainstFuelHike Campaign से जुड़ें.

पेट्रोल-डीजल की बेकाबू कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, आज देशभर में विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें कि एक तरफ पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, दूसरी ओर राज्य सरकारों की ओर से भी जो वैट लगाया जाता है उसका भी इसपर असर पड़ रहा है. बीते दिनों भाजपा की ओर से पलटवार भी किया गया था कि दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के पीछे राज्य सरकार द्वारा लगाया गया वैट है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here