दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ना चिंता की बात, लेकिन हम संभाल लेंगे: सीएम केजरीवाल – Corona virus delhi cm arvind kejriwal press conference hotspot cases

  • दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले
  • मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बढ़ते मामलों पर जताई चिंता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं. सोमवार को 356 केस सामने आए. ये चिंता का विषय है. सीएम ने कहा कि दिल्ली की जिम्मेदारी होने के नाते मेरे लिए ये चिंता का विषय है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2 महीनों में विदेश से काफी लोग दिल्ली आए. इसके अलावा यहां पर मरकज वाली घटना हुई. इससे बोझ पड़ा. इन कारणों से दिल्ली में केस बढ़े, लेकिन हम संभाल लेंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

प्रकृति के आगे सब बेबस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुनिया में कोरोना को लेकर लोग दुखी हैं. प्रकृति के आगे सब बेबस हैं. अमेरिका, फ्रांस जैसे देश में ये महामारी फैली. किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. प्रकृति बहुत शक्तिशाली है और इंसान उसके आगे बेबस हो जाता है.

सीएम ने कहा कि मुझे दुख होता कि ऐसे स्थिति में भी कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो डालते हैं. नफरत फैलाना प्रकृति के खिलाफ है. वह उन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें एकसाथ होकर काम करना होगा. ऐसे लोग देश के साथ धोखा कर रहे हैं. जब सब एक साथ काम करेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया है, जो जरूरी था.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

सीएम ने कहा कि दिल्ली के अंदर हमें सबका साथ मिला. लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया. हमने 47 इलाकों को पूरी तरह से सील किया है. हमने ऑपरेशन शील्ड लागू किया. लोगों की दिक्कत हो रही है, मैं समझता हूं. अगर हमने इसे पार कर लिया तो हमारी स्थिति बाकी देशों जैसी नहीं होगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here