दिल्ली में कोरोना के हालात पर अमित शाह की अहम बैठक, केजरीवाल भी रहे मौजूद – Corona virus covid 19 amit shah meeting anil baijal arvind kejriwal manish sisodia video conferencing

  • दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन उछाल देखा जा रहा है. दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात पर बैठक की.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात पर गृहमंत्री अमित शाह की इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के अलावा दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के अन्य आला अधिकारी भी शामिल हुए. साथ ही इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन भी पहुंचे. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में मौजूद रहे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि AAP सरकार दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है. इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा की, जिससे कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाया जा सके.

पहले भी हो चुकी है बैठक

इससे पहले भी गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जता चुके हैं और दिल्ली सरकार के साथ बैठक कर चुके हैं. इसके बाद अब दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर दिल्ली में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए काम कर रहे हैं.

कई कदम उठाए

इससे पहले केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं. केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए साउथ कोरिया से 6 लाख टेस्टिंग किट मंगाई है. इसमें से 50 हजार से ज्यादा टेस्टिंग किट दिल्ली सरकार को सौंपी जा चुकी है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली में 169 टेस्टिंग सेंटर दिए गए हैं. गृह मंत्रालय से यह भी जानकारी मिली है कि दिल्ली में फिलहाल 431 वेंटिलेटर हैं. केंद्र सरकार अब 500 और वेंटिलेटर दिल्ली को दे रही है, जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार बेहतर तरीके से किया जा सके.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here