दिल्ली में गैंगवार का खूनी खेल, युवक पर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग, मौत – delhi man killed in gang war police invesigation

  • दिल्ली के कंझावला इलाके की घटना
  • मृतक पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार रात गैंगवार की दस्तक दिखाई दी. बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में स्कॉर्पियो सवार युवक पर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग हुई. हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

स्कॉर्पियो पर हमलावरों ने एक के बाद एक 30 गोलियां दागीं. 20 गोली स्कॉर्पियो सवार अंचिल नाम के युवक को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब राहगीरों ने सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो पर गोलियों के निशान देखे. करीब आकर पता चला कि स्कॉर्पियो के अंदर एक शख्स की लाश पड़ी है और पूरी गाड़ी खून से लथपथ है.

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने पर मृतक युवक की शिनाख्त हुई. पुलिस इस हमले के पीछे गैंगवार का शक जता रही है. जिस अंचिल नाम के युवक की हमले में मौत हुई है उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे.

ये भी पढ़ें– दिल्ली चुनाव: AAP विधायक के काफिले पर हमले में वॉलंटियर की मौत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोगी या नीरज बवानिया गैंग पर वारदात को अंजाम देने का शक है. हमले में 6 से 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है.

मृतक की तस्वीर

फिलहाल स्पेशल सेल की टीम वारदात की जांच में जुट गई है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन इस वारदात से एक बार फिर राजधानी में गैंगवार की धमक जरूर मिली है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here