दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम, तापमान में दर्ज हुई गिरावट – Delhi temperature weather forecast update live rain fall monsoon in connaught place

  • दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना
  • दिल्ली में पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही थी

राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली है और कई इलाकों में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में भी बारिश की बूंदों से अचानक मौसम बदल गया है. रविवार तड़के सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही थी और दिल्लीवासियों को बारिश का बेसब्री से इंतजार भी था.

भारत बना सकता है TikTok जैसे ऐप, लेकिन बिजनेस मॉडल बड़ी चुनौतीः नीलेकणि

भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही दिल्ली में बारिश होने की आशंका जताई थी. दिल्ली में उमस का स्तर भी काफी ज्यादा हो गया था. शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस था. ऐसे में दिल्ली वालों को ये बारिश काफी राहत देगी क्योंकि इससे तापमान नीचे आने की आशंका जताई गई थी.

गुर्गों के साथ इनोवा से फरार हुआ था विकास दुबे, पूरे परिवार के फोन साथ ले गया

मुंबई में आज हो सकती है तेज बारिश-

मुंबई में अभी भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आस-पास के इलाकों में शनिवार को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई थी. इसके अलावा रायगढ़ और रत्‍नागिरी के लिए भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने कहा था कि शनिवार को मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में भारी से बहुत ज्‍यादा भारी बारिश हो सकती है और ऐसा ही रविवार को जारी रहने की संभावना है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here