दिल्ली में बढ़ा कोरोना का कहर, एक गली में निकले 46 संक्रमित, 2300 के पार मरीज – Delhi lockdown corona virus new cases jahangirpuri shahdara jama masjid

  • दिल्ली में कोरोना वायरस के 2376 मामले
  • अब तक कुल 50 लोगों की हो चुकी है मौत
  • जहांगीरपुरी की एक गली में 46 संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली के लिए कोरोना के लिहाज से गुरुवार का दिन बेहद ही डरावना रहा. यहां के जहांगीपुरी इलाके के एक ही गली में 46 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया. वहीं, शहादरा इलाके में भी एक ही गली में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 128 नए मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है.

उधर, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए हॉटस्पॉट जोन की संख्या भी बढ़ा दी गई है. राजधानी में अब 92 हॉटस्पॉट हो गए हैं. दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या फिलहाल 2376 है और 50 लोगों की मौत हुई है. अब तक कुल 804 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

जहांगीरपुरी इलाके में एक ही गली के 46 लोग कोरोना पॉजिटिव

गुरुवार को जहांगीरपुरी इलाके में एक ही गली के 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इलाके के एच ब्लॉक की गली के ये लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. एच ब्लॉक की तीन गलियों को 14 अप्रैल को पहले ही सील कर दिया गया था. पॉजिटिव पाए गए 46 लोगों को नरेला के क्वारनटीन सेंटर ले जाया गया है. जहांगीरपुरी में यह तीसरा बड़ा कोरोना पॉजिटिव मामला पाया गया है. इससे पहले जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक से 31 मामले सामने आए थे. दूसरा जहांगीरपुरी थाना इलाके में पुलिस स्टाफ में एक ASI की पत्नी समेत कुल 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब तक सिर्फ जहांगीरपुरी के अलग-अलग इलाकों से 89 केस सामने आ चुके हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

शहादरा की एक ही गली में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव

शहादरा इलाके में 1 ही गली में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन 7 लोगों में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में तैनात ASI भी शामिल है. दरअसल, इस गली में 11 मार्च को 67 साल के एक बुजुर्ग की मौत हुई थी..वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन्हीं बुजुर्ग के परिवार के 6 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था जो पॉजिटिव आई.

पुलिसकर्मियों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बनी कमेटी

दिल्ली में कई पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. पुलिसकर्मियों में कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है. हर कमेटी को दिल्ली पुलिस के बड़े अफसर हेड करेंगे. ये कमेटी दिल्ली की सभी रेंज में पुलिस थानों, पुलिस कॉलोनियों में जाकर और फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों से मिलकर कोरोना से पुलिसकर्मियों को बचाने के उपाय करेंगे. कमेटी के सभी 6 अधिकारी हर रोज दिल्ली पुलिस कमिश्नर को रिपोर्ट देंगे.

महरौली इलाके का लेक व्यू अपार्टमेंट सील

दिल्ली के ही महरौली इलाके के लेक व्यू अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है. यहां रहने वाली एक स्वस्थ्यकर्मी और उनका ससुर कोरोनो पॉजिटिव पाया गया था. इनके परिवार के 9 लोगों में कोरोना के लक्षण हैं. कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों लोग कोरोना के लक्षण होने के बाद भी रोजमर्रा के काम कर रहे थे. अपार्टमेंट में करीब 250 लोग रहते हैं.

जामा मस्जिद इलाके में एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव

जामा मस्जिद इलाके में एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. ये जामा मस्जिद के गली चूड़ी वालान का मामला है. बताया जा रहा है कि परिवार का एक सदस्य विदेश से लौटा था. उसके बाद परिवार के सदस्यों में संक्रमण फैला. टेस्ट के बाद परिवार के 18 में से 11 सदस्य पॉजिटिव पाए गए. गली चूड़ी वालान में तीन भाइयों की ज्वाइंट फैमिली रहती है, जिसमें 18 सदस्य हैं. परिवार का एक सदस्य विदेश से लौटा था. उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और उसका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा है. इसके बाद सबने प्राइवेट लैब में अपना कोरोना का टेस्ट कराया था, जिसके बाद 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here