दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 125 नए केस हुए रिपोर्ट, 2 की मौत – Delhi coronavirus covid 19 containment zone death toll update

  • दिल्ली में कोरोना से 3,439 लोग संक्रमित
  • 24 घंटे में नए कंटेनमेंट जोन का ऐलान नहीं

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में बीते 24 घंटे में 125 नए केस सामने आए हैं. दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,439 हो गई है. संक्रमण की वजह से 2 लोगों की मौत भी हुई है.

दिल्ली के लिए राहतभरी खबर यह है कि बीते 24 घंटे में किसी नए कंटेनमेंट जोन का ऐलान नहीं किया गया है. सीलिंग वाले इलाकों में कोरोना संक्रमण के केस का फैलाव कम हुआ है, लेकिन लगातार बढ़ रहे संक्रमण के केस, सरकार की चिंता बढ़ाने वाले हैं.

दिल्ली में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1078 है, वहीं अब तक कुल 54 लोगों की मौत भी कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई है. दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं. दिल्ली में भी अब प्लाज्मा थेरेपी के जरिए लोगों का इलाज किया जा रहा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि जहां भी 3 केस सामने आ रहे हैं, वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है. कंटेनमेंट जोन में संक्रमण के केस कम हो रहे हैं. ऐसे इलाकों में डबलिंग रेट कम हो रहे हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्लिक करें

देश में मौत का आंकड़ा हजार पार

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से कुल 31,787 लोग संक्रमित हो चुके हैं. कोरोना वायरस के एक्टिव केस देश में 22,982 है. 7,796 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. 1,008 लोगों की मौत महामारी की चपेट में आकर हो गई है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि नए प्रोटोकॉल के मुताबिक जिन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं, या हल्के लक्षण हैं, वे घर पर ही आइसोलेशन मे रह सकते हैं. ऐसे लोगों को अस्पताल आने की जरूरत नहीं है. हालांकि उन्हें सरकार और स्थानीय अस्पताल के संपर्क में रहना होगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here