केन्‍द्रीय कृषि मंत्री ने बात की कृषि मंत्री श्री पटेल से


केन्‍द्रीय कृषि मंत्री ने बात की कृषि मंत्री श्री पटेल से


 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 29, 2020, 20:15 IST

आज केन्‍द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने कृषि मंत्री श्री कमल पटेल से टेलीफोन पर बात कर प्रदेश में लॉक डाउन की स्थिति पर चर्चा की। उन्‍होंने लॉक डाउन को लेकर भावी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्‍पन्‍न होने वाले हालातों पर भी बात की। मंत्री श्री पटेल ने केन्‍द्रीय मंत्री श्री तोमर को अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि संबंधी कार्य भारत सरकार की गाईड लाईन का पालन करते हुए किये जा रहे हैं। उन्‍होंने चना, मसूर और सरसों के उपार्जन के बारे में भी केन्‍द्रीय कृषि मंत्री को आवश्‍यक जानकारी दी।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here