दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अब केजरीवाल सरकार ने फैसला किया है कि होम क्वारनटीन लोगों को ऑक्सीजन पल्स मीटर दिया जाएगा. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं- भारत-चीन बॉर्डर पर और चीन से आए वायरस के खिलाफ. हमारे 20 वीर जवान पीछे नहीं हटे. हम भी पीछे नहीं हटेंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों में हमने टेस्टिंग तीन गुना कर दी है. पहले लगभग 5,000 टेस्ट रोज किए जाते थे, अब करीब 18,000 टेस्ट रोज किए जा रहे हैं. जितने अब होम क्वारनटीन के केस होंगे, दिल्ली सरकार हर होम आइसोलेशन वाले केस को एक ऑक्सीपल्स मीटर देगी.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वो पाते है कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है तो वो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है, उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा. आप उस पल्स मीटर को अपने घर पर रखिए, ठीक होने के बाद उसे सरकार को वापस कर दीजिए.

