दिल्ली: लॉकडाउन में घरेलू हिंसा रोकने के लिए जारी हुआ इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर – Delhi women domestic violence dcw ncw emergency helpline number lockdown swati maliwal

  • घरेलू हिंसा की शिकायत पर तत्काल पहुंचेगी मदद
  • NCW का दावा- लॉकडाउन में घरेलू हिंसा के बढ़े मामले
  • स्वाति मालीवाल ने किया NCW के दावे का खंडन

अगर आप दिल्ली में रहने वाली महिला हैं और लाकडाउन के दौरान किसी भी तरह की घरेलू हिंसा की शिकार हैं तो चुप मत बैठिए. दिल्ली महिला आयोग ने ऐसी घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए अपील की है कि लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं 9350181181 पर Whatsapp करके शिकायत दे सकती हैं.

दिल्ली महिला आयोग की मुखिया स्वाति मालीवाल ने भरोसा दिया है कि उन शिकायतों पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बुधवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव और निदेशक समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा जारी नोटिस पर चर्चा की, जिसमें कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में महिलाओं के साथ घरेलु हिंसा में वृद्धि हुई है.

राष्ट्रीय महिला आयोग के अनुसार, उन्हें घरेलू हिंसा की 123 शिकायतें मिली हैं. आयोग ने कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि देखी गई है. इस परिप्रेक्ष्य में दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने एनसीडब्ल्यू की रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि दिल्ली में घरेलू हिंसा के मामलों की संख्या में भारी गिरावट आई है. ऐसे मामलों में हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल की संख्या में भी गिरावट आई है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कम आ रहे घरेलू हिंसा के मामले

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के मुताबिक लाकडाउन से पहले घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों के हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्रतिदिन 1500 – 1800 कॉल आते थे. लॉकडाउन के दौरान न सिर्फ हेल्प लाइन नंबर पर कॉल आने की संख्या में कोई वृद्धि दर्ज की गई है, बल्कि विशेष रूप से घरेलू हिंसा के मामलों में कॉल की संख्या में गिरावट भी आई है. यहां तक कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान डीसीडब्ल्यू के वन स्टॉप सेंटरों में शिकायतों की संख्या 10 तक आ गई है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

महिला उत्पीड़न के मामलों में आई गिरावट

घरेलू हिंसा की शिकायतों के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 181 के कॉल डेटा के मुताबिक, दिल्ली महिला आयोग को 30 मार्च से 6 अप्रैल तक केवल 212 कॉल और 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मात्र 171 कॉल मिली है. एक नियमित दिन पर, डीसीडब्ल्यू को घरेलू हिंसा के मामलों में हेल्पलाइन नंबर 181 पर रोजाना 1500 -1800 कॉल मिलते हैं. इस दौरान आयोग ने राजधानी में छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न व पीछा करने की शिकायतों में गिरावट आई है.

बच्चों और महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अधिकारियों को दिल्ली के अंदर हेल्पलाइन नंबर 181 को और अधिक प्रचारित करने का निर्देश दिया, ताकि संकट के समय महिलाएं दिल्ली महिला आयोग तक पहुंच सकें. हेल्पलाइन नंबर 181 के साथ, डीसीडब्ल्यू ने विदेशी हिंसा से संबंधित शिकायतें दर्ज करने के लिए एक विशेष व्हाट्सएप नंबर 9350181181 भी लॉन्च किया है. वहीं डीसीपीसीआर ने हाल ही में उन बच्चों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 011 – 41182977 लॉन्च किया है, जिन्हें लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह की मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की जरूरत है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here