- श्रमिकों के लिए सशसत्र बलों की तैनाती की मांग कर रहे थे
- राजेंद्र नगर पुलिस ने करीब 45 मिनट तक थाने में रखा
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, AAP नेता संजय सिंह और दिलीप पांडे को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. दरअसल, ये सभी राजघाट पर श्रमिकों को घर पहुंचाने में मदद के लिए सशस्त्र बलों को तैनात करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे. इन नेताओं को पुलिस ने राजघाट से हटाया और लगभग 45 मिनट राजेंद्र नगर थाने में रखने के बाद छोड़ दिया.
यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए हम राजघाट पर बैठे थे. केंद्र सरकार इनके बारे में सोचे, मजदूर चलते-चलते मर रहे हैं, भूखे प्यासे चल रहे हैं. सरकार फोर्स लगाए और प्रवासी मजदूरों के हित में काम करे. उन्होंने कहा कि राजघाट से पुलिस हमें थाने ले आई थी, लेकिन अब छोड़ दिया है.
We have just been arrested by the Delhi Police.
— Yashwant Sinha (@YashwantSinha) May 18, 2020
केजरीवाल ने जारी की गाइडलाइंस, जानें- दिल्ली में कल से क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में मजदूरों के लिए काम हो रहा है. दिल्ली सरकार खाने का बंदोबस्त कर रही है. उन्हें घर भेजने के लिए केंद्र सरकार 12-13 ट्रेन न चलाए बल्कि और ज्यादा ट्रेन चलाए. सभी को घर भेजे, जो जाना चाहता है. वहीं, दिलीप पांड ने कहा कि ये गरीब विरोधी सरकार है. प्रवासी मजदूरों के बारे में केंद्र सरकार को सोचना चाहिए. उनके लिए ज्यादा ट्रेनें सरकार चलाए क्योंकि मजदूर सड़कों पर हैं.

