दिल्ली सरकार का फैसला, होम क्वारनटीन में मिलेगी सरकारी स्वास्थ्य सेवा – Corona delhi govt will provide home based health care during home quarantine of suspected patient

  • होम क्वारनटीन के दौरान प्रदान की जाएगी स्वास्थ्य सेवा
  • सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में दी गई मंजूरी

राजधानी दिल्ली में रहने वाले कई कोरोना रोगियों को अब होम आइसोलेशन के दौरान घर बैठे भी सरकारी स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया.

3 मई से प्रभावी नए लॉकडाउन दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रारंभ होने के बाद सोमवार को दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट में कोरोना के हल्के लक्षण वाले रोगियों को होम क्वारनटीन के दौरान स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

दिल्ली सरकार के मुताबिक, होम क्वारनटीन के दौरान स्वास्थ्य सेवा देने के लिए एक संपूर्ण प्रशिक्षण मैनुअल तैयार किया गया है, जो सभी रोगियों और उनके देखभाल करने वालों को दिया जाएगा. स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक रोगी को बुलाएगी और उन्हें घर पर अलगाव के लिए सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण देगी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इसके बाद एक दैनिक कॉल होगी जो रोगी के सभी महत्वपूर्ण विकारों को ट्रैक करेगी और उनके सभी प्रश्नों का उत्तर देगी. 14 दिनों के आइसोलेशन के बाद किए जाने वाले रोगियों के परीक्षण के लिए रोगियों को स्वचालित एसएमएस अलर्ट भी मिलेगा.

दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि स्वास्थ्य विभाग भारत में सर्वश्रेष्ठ होम हेल्थ केयर प्रदाताओं में से एक के साथ काम कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी कोरोना रोगियों को उनके होम क्वारनटीन की अवधि के दौरान सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल संभव हो.

दिल्ली में कोरोना संक्रमित बढ़कर 4,898

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 349 नए मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 69 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि किसी की भी मौत नहीं हुई. दिल्ली में अब कोरोना मरीजों की संख्या 4,898 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 64 है. वहीं, इस संक्रमण से अब तक कुल ,1431 मरीज ठीक हुए हैं. दिल्ली में अब तक 64,108 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं. वहीं अब तक होम आइसोलेशन हुए लोगों की संख्या 438 है.

पिछले 24 घंटे में 3 हॉटस्पॉट हुए खत्म

वहीं एक अच्छी खबर ये है कि दिल्ली में कोरोना हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट जोन घटकर 90 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3 हॉटस्पॉट खत्म किए गए-

1. कैपिटल ग्रीन्स डीएलएफ मोती नगर

2. पश्चिमी दिल्ली का अशोक नगर का एक इलाका

3. ईस्ट पटेल नगर

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here