प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
मालूम हो कि सूरजपुर में बने मजदूरों के राहत शिविर में लगभग 20 दिन पहले कोरोना के 6 मामले सामने आए थे. इसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया था. मरीजों के मिलने के बाद तीन इलाकों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था.
मालूम हो कि सूरजपुर में बने मजदूरों के राहत शिविर में लगभग 20 दिन पहले कोरोना के 6 मामले सामने आए थे. इसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया था. मरीजों के मिलने के बाद तीन इलाकों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था. करीब 500 कर्मचारियों को तैनात किया गया था. स्थानीय लोगों के लॉकडाउन के नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए थे. सभी 6 मरीज रायपुर से डिस्चार्ज हो गए है. फिलहाल ये क्वारंटाइन हैं.
जिला प्रशासन अलर्ट
सूरजपुर जिले में कोरोना वायरस से सतर्कता बरतने और लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. स्थानीय लोग और मजदूरों के आने का दौर भी जारी है. इसके मद्देनजर जिला प्रशासन सभी लोगों को क्वारंटाइन सेंटरों में स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रख रही है. मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.नियमों का करें पालन: कलेक्टर
जिला प्रशासन पूरी तरह एहतियात बरत रही है. कोरोना पॉजिटिव मरीज को अंबिकापुर के कोविड -19 अस्पताल भेज दिया गया है. कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में कोरोना वायरस से बचाव और नियंत्रण के लिए कोरोना मास्टर टेनरों की सहायता से प्रशिक्षण प्राप्त कर जिला प्रशासन की टीम जिले के सभी विकासखण्डों के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में वृहद डोर टू डोर एक्टिव सर्विलेंस कार्य कर रही है.
मास्टर ट्रेनर शिक्षकों की निगरानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानीनों, कोटवार, रोजगार सहायकों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम में डोर टू डोर एक्टिव सर्विलेंस के तहत कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा बाहर से आने वाले लोंगो की जानकारियों को भी अद्यतन कर इसकी सूचना दी जा रही है. डोर टू डोर सामुदायिक एक्टिव सर्विलेंस कार्य के दौरान समुचित स्वास्थ्य जांच, मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश का उपयोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सहित सुरक्षा मानकों के पालन से संबंधित जानकारी देकर समझइश दी जा रही है.
ये भी पढ़ें:
रायपुर: रेलवे के इंजीनियरों ने दौड़ाया दिमाग, कम लागत में बनाया सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन
पिता के लिए अमित जोगी का इमोशनल ट्वीट, उठ जाओ न पापा..रो-रो कर आंखे लाल हो गई!
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सूरजपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 19, 2020, 6:44 AM IST


