दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन के खिलाफ क्राइम ब्रांच कल दाखिल करेगी चार्जशीट – delhi violence crime branch will admit charge sheet against tahir hussain

  • ताहिर हुसैन के खिलाफ क्राइम ब्रांच दाखिल करेगी चार्जशीट
  • चांदबाग हिंसा पर कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल होगी चार्जशीट
  • अंकित शर्मा की हत्या पर अलग चार्जशीट फाइल करेगी पुलिस

दिल्ली के चांदबाग हिंसा मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन और उसके भाई समेत ताहिर के करीबियों और कुल 15 लोगों के खिलाफ कल यानी 2 जून को चार्जशीट दाखिल होगी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपियों के खिलाफ कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी.

क्राइम ब्रांच ने करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार की है. चांद बाग में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की छत से पेट्रोल बम और पत्थर फेंके गए थे. पुलिस ने ताहिर हुसैन की छत से हिंसा में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद किया था.

दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन पर कसा शिकंजा, UAPA के तहत केस

चार्जशीट में ताहिर हुसैन, उसके भाई और गुर्गों पर प्लानिंग साजिश और हिंसा में शामिल होने के सबूत समेत कई खुलासे किए गए हैं. CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान चांदबाग इलाके में हिंसा हुई थी.

केजरीवाल बोले- दंगे कराने में AAP का कोई नेता हो तो उसे दोगुनी सजा दो

अंकित शर्मा की हत्या का भी है आरोप

दिल्ली हिंसा में ही मारे गए इंटेलिजेंस कर्मचारी अंकित शर्मा के परिजनों ने कथित तौर पर ताहिर पर हत्या का भी आरोप लगाया था. ताहिर पर यह भी आरोप लग रहा है कि 25 फरवरी को उनके चांदबाग स्थित घर की छत से उपद्रवियों ने लोगों पर पथराव किया और पेट्रोल बम फेंके. ताहिर हुसैन इन सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं. अंकित शर्मा की हत्या के मामल में अलग से चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here