दिल्ली: ACP ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर सील – Delhi corona kalyanpuri acp office closed one person found corona positive

  • दिल्ली में संक्रमण की चपेट में आ रहे पुलिसकर्मी
  • लगातार बढ़ रही दिल्ली में कोरना संक्रमितों की संख्या

संक्रमण का फैलाव न हो इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर एसीपी दफ्तर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. दफ्तर में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को घर से ही काम करने को कहा गया है. अब पुलिसकर्मी होम क्वारनटीन में रहेंगे और घर से ही काम करेंगे.

दिल्ली पुलिस के 70 से ज्यादा जवान कोरोना वायरस के शिकार बन चुके हैं. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक 9 जवान इलाज के बाद ठीक भी हो गए हैं. दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए अलग से कोरोना टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं.

दिल्ली पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवान भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. फ्रंट लाइन पर तैनात होने की वजह से जवानों में संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

न पैकेज-न प्लान, लॉकडाउन के तरीके पर सोनिया ने मोदी सरकार को घेरा

दिल्ली में ITBP के 45 जवान संक्रमित

दिल्ली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के कुल 45 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. संक्रमित जवानों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारनटीन कर दिया गया है. आईटीबीपी के छावला कैंप में कुल 76 लोगों को क्वारनटीन में रखा गया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

दिल्ली में कानून व्यवस्था और लॉकडाउन के पालन करवाने के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ आईटीबीपी के जवानों की भी तैनाती हुई है. आईटीबीपी के कुल 91 जवानों को क्वारनटीन किया गया है. सभी जवानों की टेस्ट रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है.

CRPF के 155 जवान कोरोन संक्रमित

दिल्ली के कई इलाके कोरोना हॉटस्पॉट में बदल चुके हैं. लॉकडाउन और सीलिंग का कड़ाई से पालन हो रहा है लेकिन संक्रमण के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ के कुल 155 जवान अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

दिल्ली में 5,104 लोग कोरोना संक्रमित

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,104 हो गई है. मंगलवार को ही कुल 206 नए केस सामने आए थे. दिल्ली में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1,468 है. संक्रमण की वजह से तबीयत बिगड़ने के बाद 17 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है. दिल्ली में 11 दिन के अंतराल पर कोविड-19 संक्रमण के दोगुने केस सामने आ रहे हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here