दिल्ली: IRS अफसर ने की खुदकुशी, कोरोना से संक्रमित होने का था शक – Irs officer committed suicide in dwarka delhi suicide note recovered apprehension of corona

  • 56 वर्षीय आईआरएस अधिकारी की कार में मिली लाश
  • आर के पुरम में एडिशनल सी.आई.टी के पद पर थे तैनात

दिल्ली के द्वारका में एक 56 वर्षीय आईआरएस अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. आईआरएस अधिकारी की लाश कार में मिली. अधिकारी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत करार दिया. आईआरएस अधिकारी का नाम शिवराज सिंह है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

56 साल के शिवराज सिंह डी.ओ.एम.एस आर.के पुरम में एडिशनल सी.आई.टी के पद पर तैनात थे. द्वारका के समती कुंज अपार्टमेंट में रहते थे. 2006 बैच के थे. सूत्रों के मुताबिक, एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कोरोना के शक के चलते सुसाइड की बात कही गई है.

2006 बैच के आईआरएस आधिकारी

दिल्ली पुलिस को शनिवार की शाम साढ़े 6 बजे डीडीयू हॉस्पिटल से फोन गया कि एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस की टीम फौरन हॉस्पिटल पहुंची तो उन्हें पता लगा कि मृतक का नाम शिवराज सिंह है और वो 2006 बैच के आईआरएस आधिकारी थे.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में उन्हें पता लगा है शिवराज की मौत एसिड पीने की वजह से हुई है, लेकिन पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

जांच में पता लगा है कि द्वारका सेक्टर-6 के अपने अपार्टमेंट के बाहर की अपनी कार में शिवराज बैठे थे और वहीं पर उन्होंने एसिड पी लिया, लेकिन इसकी क्या वजह है, अभी पूरी तरह से साफ नहीं है.

कोरोना रिपोर्ट थी नेगेटिव

बताया जा रहा है कि शिवराज का करीब एक हफ्ते पहले कोरोना का टेस्ट कराया गया था जो नेगेटिव आया था. इसके बावजूद शिवराज बेहद परेशान रहते थे और उन्हें चिंता रहती थी कि कही उन्हें संक्रमण न हो जाए और उनसे फिर उनका परिवार संक्रमित न हो जाए.

हालांकि, पुलिस का कहना है कि वो अभी इस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ होगा कि एक आईआरएस अधिकारी की मौत की असली वजह क्या थी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here