- दिल्ली डिप्टी सीएम के बयान से लोगों में डर भरा-अमित शाह
- दिल्ली में 30 जून तक कंटेनमेंट जोन के हर घर का सर्वेक्षण होगा
दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के हालात से निपटने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस मुद्दे पर सब मिलकर निपटेंगे. उन्होंने कहा कि समन्वय के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी.
अमित शाह ने रविवार को कहा कि कोरोना को लेकर में मैंने NCR की बैठक की है. अरविंद केजरीवाल को लूप में रखकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जाएगी और एनसीआर के लिए समन्वित रणनीति हम बनाएंगे. टेस्टिंग बढ़ाना और अन्य व्यवस्थाओं को बढ़ाने का काम एनसीआर में भी किया जाएगा.
दिल्ली में कोरोना के हालात पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जून के दूसरे सप्ताह में दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बयान दिया कि 31 जुलाई तक दिल्ली में 5.5 लाख कोरोना के मामले होंगे, इससे दिल्ली की जनता में बहुत भय आया. दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली के बाहर के लोगों का दिल्ली में इलाज नहीं होगा, इस निर्णय को केंद्र सरकार ने बदला.
अमित शाह ने कहा कि मैंने 14 तारीख को कॉर्डिनेशन की बैठक की. दिल्ली सरकार, एमसीडी और भारत सरकार के बीच समन्वय के लिए ये बैठक जरूरी थी. भारत सरकार इसमें बहुत मदद कर सकती है. कई विशेषज्ञों की मदद ली जा सकती है. इसलिए कोरोना के खिलाफ व्यापक अभियान के लिए हमने ये बैठक की.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
गृह मंत्री ने कहा कि आज मैं कह सकता हूं कि दिल्ली के डिप्टी सीएम का जो 5.5 लाख कोरोना केस वाला जो बयान था, वो स्थिति अब दिल्ली में नहीं आएगी. दिल्ली में 30 जून तक कंटेनमेंट जोन के हर घर का सर्वेक्षण हो जाएगा. हमने टेस्टिंग को काफी बढ़ाया है. बाद में दिल्ली में घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
गृह मंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली सरकार को तत्काल 500 ऑक्सीजन सिलेंडर, 440 वेंटिलेटर दिए हैं. एंबुलेंस के लिए दिल्ली सरकार को कहा है कि प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर आप इनकी जरूरत पूरी कर सकते हैं. आने वाले समय में और मदद भी दिल्ली सरकार को दी जाएगी. दिल्ली में अस्पतालों की स्थिति ठीक करने के लिए एम्स से टेलीफोनिक गाइडेंस की व्यवस्था की. डेडिकेटेड नंबर पर कॉल करने पर एम्स के डॉक्टर गाइंडेंस देते. हमने 3 टीमों का गठन किया, जिसमें दिल्ली सरकार के और एम्स के डॉक्टर हैं, और आईसीएमआर के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने सभी जगह की कमियों को ठीक करने का हर प्रयास किया है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर में मैंने NCR की बैठक की है. अरविंद केजरीवाल को लूप में रखकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जाएगी और एनसीआर के लिए समन्वित रणनीति हम बनाएंगे. टेस्टिंग बढ़ाना और अन्य व्यवस्थाओं को बढ़ाने का काम एनसीआर में भी किया जाएगा.