दीपावली का तोहफा: अधिकारी-कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 4 प्रतिशत डीए बढ़ाएगी शिवराज सरकार

भोपाल, ब्यूरो। मध्यप्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की जल्द ही बल्ले-बल्ले होने वाली है। राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही उनका 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद कर्मचारियों को डीए 38 प्रतिशत हो जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। सरकार विचार कर रही है कि कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का भुगतान दीपावली में ही कर दिया जाएग। हालांकि अंतिम निर्णय 11 अक्टूबर के बाद लिया जाना है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। इसमें कर्मचारियों को हर महीने 620 रुपए और अफसरों को 8558 रुपए तक का फायदा होगा। साथ ही 3 महीने के एरियर की कर्मचारियों की न्यूनतम राशि 1860 रुपए और अधिकतम अफसरों की 34232 रुपए उनके (जनरल प्रोविडेंट फंड) अकाउंट में डाली जा सकती है। इसके लिए सरकार को हर महीने 104 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। साथ ही 1 जुलाई से 30 सितंबर तक के एरियर देने पर 312 करोड़ रुपए एकमुश्त खर्च करने होंगे। इस बार दिवाली और प्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर को होने की वजह से 1 जुलाई से ड का भुगतान किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here