दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 लाख के पार, 44 लाख से ज्यादा बीमार – Coronavirus covid 19 global death over 3 lakh us most affected

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. अब तक पूरी दुनिया में इस वायरस ने 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान ली है और मरीजों का आंकड़ा 44 लाख का पार कर गया है. अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. यहां 84 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं.

कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है जहां कुल 84 हजार 119 लोगों की मौत हुई है. साथ ही यहां संक्रमण के 13 लाख 90 हजार 406 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद कोविड-19 संक्रमण में रूस का दूसरा स्थान है जहां 2 लाख 42 हजार 271 मामले सामने आए हैं. वहीं, 2 लाख 30 हजार 986 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 28 हजार 691 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 22 हजार 104 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 90 हजार 137 मामलों के साथ ब्राजील, 1 लाख 78 हजार 184 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 74 हजार 98 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 43 हजार 114 मामलों के साथ तुर्की और 1 लाख 12 हजार 725 मामलों सहित इरान महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं.

जॉन हॉफकिंस यूनिवर्सिटी के सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 33 हजार 264 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है. कोरोना महामारी के कारण हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 31 हजार 106 मौतों के साथ स्पेन, 27 हजार 104 मौतों के साथ फ्रांस और 13 हजार 240 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here