छतरपुर। बागेश्वर धाम पर पितरों की शांति और पितृ मोक्ष के लिए विशेष ऑनलाइन हवनों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रथम हवन का आयोजन हुआ, जिसमें देश-विदेश से 84 हजार परिवार ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और हवन में आहुति अर्पित कर पितरों की शांति की कामना की।वहीं, बागेश्वर धाम परिसर में भी करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हवन में आहुति दी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर अपने पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित की और पितृ शांति एवं मोक्ष की प्रार्थना की बताया गया कि पितरों की शांति के लिए कुल तीन विशेष हवनों का आयोजन किया जाएगा। इस श्रृंखला के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ऑनलाइन माध्यम से भी हवन से जुड़ने और सामूहिक रूप से पितरों की शांति के लिए आहुति देने का अवसर मिल रहा है।अगला द्वितीय हवन 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।


