दुबई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Lulu Group International के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक यूसुफ अली से मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी देते हुए लुलु ग्रुप को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।


