दुर्ग में 6 से 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकाडाउन, कलेक्‍टर ने जारी किया आदेश- Corona News Complete lockdown in Durg from 6 to 14 April Collector issued order NODBK

कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल ने वार्ड को कंटेमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया है. (कॉन्सेप्ट इमेज)

कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल ने वार्ड को कंटेमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया है. (कॉन्सेप्ट इमेज)

जगदलपुर (Jagdalpur) से खबर है कि यहां के रमैया वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. मेडिकल सेवा को छोड़कर सभी प्रतिष्‍ठानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

दुर्ग. इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) से आ रही है. कोरोना वायरस (Corona virus) से फैल रहे संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए दुर्ग में संपूर्ण लॉकडाउन  (lockdown) करने का ऐलान किया गया है. कलेक्‍टर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं. वहीं, जगदलपुर से खबर है कि यहां के रमैया वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. मेडिकल सेवा को छोड़कर सभी प्रतिष्‍ठानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. वार्ड में अब तक 72 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल ने वार्ड को कंटेमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया है. वहीं, कोरोना टीका की बात करें तो दुर्ग जिले के 248 केंद्रों में 1 अप्रैल 25339 लोगों का टीकाकरण को हुआ. इनमें से 6292 बुजुर्ग और 17532 रोगी शामिल थे. 24396 लोगों को लगी पहली डोज लगाई गई थी. साथ ही 943 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई है.

बता दें कि कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए कलेक्टरों को मुख्य सचिव के माध्यम सेनिर्देशित किया हैं. उन्होंने यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंह देव के परामर्श पर दिया. स्वास्थ मंत्री ने मुख्यमंत्री से फोन पर लॉकडाउन करने का अनुरोध किया था, इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कलेक्टर को निर्णय लेने हेतु अधिकृत करने का निर्देश दिया और मुख्य सचिव ने कलेक्टर वीसी में निर्देश दिए.

प्रतिष्ठित व्यक्तियों का भी सहयोग लिया जाए
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गुरुवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और टीकाकरण के संबंध में ली गई वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सभी जिला कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार जिला कलेक्टर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए आवश्यक निर्णय ले. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए सभी उपाय करने के साथ साथ टीकाकरण को एक जनांदोलन का रूप दिया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग टीकाकरण के लिए प्रेरित हो. उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों का भी सहयोग लिया जाए.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here