देवभोग खदान से 5 लाख के हीरे चुराकर भागे रहे थे दो तस्कर, धमतरी पुलिस ने किया अरेस्ट, Two smugglers with 5 lakh diamonds from Devbhog mine 41 pieces recovered by police | dhamtari – News in Hindi

देवभोग खदान से 5 लाख के हीरे चुराकर भागे रहे थे दो तस्कर, धमतरी पुलिस ने किया अरेस्ट

मामले की जांच पुलिस कर रही है.

एसपी बीपी राजभानु ने बताया कि हीरे के साथ दो आरोपी पकड़े गए हैं. आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

धमतरी. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गरियाबंद (Gariyabandh) जिले के देवभोग हीरा खदान से हीरे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को नगरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 41 नग हीरा बरामद हुआ है. इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि गरियाबंद के देवभोग खदान से हीरे की चोरी कर तस्करी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. तस्करों द्वारा ग्राहकों की तलाश में नगरी (Diamond Smuggling) की तरफ आने की खबर मिलते ही पुलिस अफसरों ने पूरी टीम के साथ नगरी सांकरा मोड़ में मुक्तिधाम के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर दी. दोनों तस्कर ग्राहकों की तलाश में धमतरी की तरफ ही आ रहे थे.

नगरी और गरियाबंद के रहने वाले हैं आरोपी

मंगलवार सुबह एक बाइक नगरी सांकरा मोड़ में आता पुलिस को दिखाई दिया. पुलिस के मुताबिक बाइक में दो युवक सवार थे. पूछताछ कर पर दोनों ने अपना नाम गोपीचंद मरकाम और बलिराम मेश्राम बताया. तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 41 नग हीरा बरामद हुआ. आरोपी हीरे को ग्राहकों के पास खपाने के लिए लेकर आ रहे थे. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. वहीं एसपी बीपी राजभानु ने बताया कि हीरे के साथ दो आरोपी पकड़े गए हैं. आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
लंबे अरसे से हो रही है तस्करीदेवभोग हालांकि गरियाबंद जिले में है लेकिन धमतरी के नगरी और ओडिशा की सीमा से भी लगा हुआ है. नक्सली प्रभावित इलाका और घने जंगलों के कारण अक्सर तस्कर धमतरी के रास्ते ही अपने काम को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं. इससे पहले भी धमतरी पुलिस ने कई बार हीरा तस्करों को पकड़ा है. लेकिन आज तक इस काले कारोबार के सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: 

बघेल सरकार का बड़ा फैसला, यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर स्टूडेंट ही देंगे एग्जाम, ऐसे मिलेगा नंबर 

रायपुर एयरपोर्ट से अब इन 4 बड़े शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए धमतरी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 2, 2020, 2:59 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here