धमतरी: TikTok में हुआ यूपी के लड़के से प्यार, पति का घर छोड़ भागी दो बच्चों की मां, Love affair from UP kanpur boy in TikTok mother of two children ran away with lover crime | dhamtari – News in Hindi

धमतरी: TikTok पर हुआ यूपी के लड़के से प्यार, पति का घर छोड़ भागी दो बच्चों की मां

महिला ने वापस घर लौटने से इंकार कर दिया. (Demo Pic)

धमतरी टीआई भावेश गौतम ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी, जिसे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बरामद किया गया.

धमतरी. चायनीज मोबाइल एप टिकटॉक (TikTok) भारत में कितना लोकप्रिय है ये किसी से छ्पिा नहीं है. लेकिन मनोरंजन के लिए बना ये एप अब परिवार टूटने का कारण भी बनने लगा है. इसका बेहद हैरान करने वाला मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgar) के धमतरी (Dhamtari) जिले में देखने को मिली है. यहां एक शादीशुदा महिला को टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर युवक से प्यार हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दो बच्चों की मां अपना भरा पूरा परिवार छोड़कर उस युवक के साथ भाग गई. परिवार वालों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में कराई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस (Police) ने महिला को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से बरामद किया.

दरअसल, शहर के बठेना वार्ड की रहने वाली 32 साल की महिला को टिकटॉक वीडियो बनाने का बेहद शौक है. इसी प्लेटफार्म पर उसने उत्तर प्रदेश के कानपुर के गोपालपुर में रहना वाले युवक आशु का वीडियो देखा. महिला युवक से इतनी प्रभावित हो गई दोनों फोन पर बातें करने लगे. फिर मैसेज का दौर शुरू हो गया. धीरे-धीरे ये मुलाकात प्रेम संबंध में तब्दील हो गई. फिर एक दिन अचानक महिला अपनी अपनी छोटी बच्ची को लेकर पति के घर से भाग गई और सीधे अपने प्रेमी के पास कानपुर पहुंच गई.

परिवार ने की खोजने की कोशिश

महिला के गायब होते ही परिवार से हड़कंप मच गया. घर वालों ने ने पहले अपनी बहू को अपने स्तर पर खोजा लेकिन जब नहीं मिली तो मामला पुलिस कर पहुंचा. परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की. इसके बाद कोतवाली पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की. तफ्तीश के बाद पुलिस को महिला का लोकेशन तो मिला मगर मामला पेचीदा हो गया.  महिला अपने पति और बच्चों को छोड़ने को तैयारी थी लेकिन प्रेमी का साथ नहीं. लिहाजा, महिला ने बच्ची को उसके पिता को दे दिया और अपने प्रेमी के साथ वापस चली गई.ये भी पढ़ें: Vande Bharat Mission: कजाकिस्तान से राजस्थान लौटे 17 भारतीय कोरोना पॉजिटिव

पुलिस ने कहा…..

 

इस मामले में पूरी जांच कोतवाली पुलिस ने की है. धमतरी टीआई भावेश गौतम ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी, जिसे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बरामद किया गया. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि महिला टिकटॉक वीडियो को देख के ही युवक से प्रभावित हुई थी और उसके पास चली गई थी. बाद में वो अपने प्रेमी के साथ एक बार लौटी, लेकिन एक बच्ची को छोड़ कर फिर उसी के साथ वापस लौट गई.


First published: June 22, 2020, 5:24 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here