Monday, June 30, 2025
HomestatesMadhya Pradeshनई तकनीक का उपयोग कर आम जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाएँ

नई तकनीक का उपयोग कर आम जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाएँ


नई तकनीक का उपयोग कर आम जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाएँ


पुलिस और स्वास्थ्य विभाग शासन की बेहतर छवि के प्रतीक
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा पुलिस कर्मियों के आवासों का लोकार्पण
 


भोपाल : बुधवार, फरवरी 26, 2020, 16:56 IST

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग नई तकनीक का उपयोग कर आम जनता को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि यही वो दो विभाग हैं जो शासन-प्रशासन की बेहतर छवि के प्रतीक हैं। श्री नाथ आज गोविंदपुरा में पुलिस कर्मियों के लिए नव-निर्मित आवासों का लोकार्पण कर रहे थे। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री बाला बच्चन, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसी सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील, जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री लखन घनघोरिया उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में बदलाव आया है। काम करने के तरीके बदले है। जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सीधे जनता से जुड़े हैं। इसलिए यह जरुरी है कि इन विभागों का व्यवहार औरकार्य-प्रक्रिया बेहतर हो,जिससे त्वरित गति के कार्य करने से आम जनता को राहत मिले तथा उनका विश्वास व्यवस्थाओं पर बढ़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग को जाँच अनुसंधान में नई तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनके कार्य करने की प्रक्रिया में सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय आई.टी. क्षेत्र का महत्व था। अब हम एक कदम और आगे बढ़े हैं। आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का समय है, इन नए परिवर्तनों को अपनाने की क्षमता हमारे अंदर होना चाहिए। तभी हम जनता को उनकी अपेक्षा के अनुरुप सेवाएँ दे पाएँगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से जुड़े विभागों को आज अपनी पूरी कार्य-प्रक्रिया पर आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है, इससे हम लोगों को सुखद परिणाम दे पाएंगे।

मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री संजय माने ने बताया कि निगम ने अभी तक 27840 आवासों का निर्माण किया है। निगम ने गोविंदपुरा में 1813 पुलिस आवासगृह, 108 आवास स्वास्थ्य विभाग (पुलिस) के स्टाफ के लिये एवं 12 प्रशासकीय भवन निर्मित किये हैं। निगम का टर्न-ओव्हर 662 करोड़ रुपये है। अगले वित्तीय वर्ष में 950 करोड़ रुपये का टर्न ओवर होने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री आरिफ मसूद, प्रमुख सचिव गृह श्री एस.एन. मिश्रा, पुलिस महानिदेशक श्री वी.के. सिंह, अध्यक्ष मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अंत में उप महानिरीक्षक भोपाल श्री इरशाद वली ने आभार माना।


मनोज पाठक


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100