नए लुक में जल्द दिखेगा रायपुर का सबसे बड़ा सब्जी बाजार, अब होगी कुछ ऐसी व्यवस्था, biggest vegetable market shastri market will soon be seen in new look new arrangement soon | raipur – News in Hindi

नए लुक में जल्द दिखेगा रायपुर का सबसे बड़ा सब्जी बाजार, अब होगी कुछ ऐसी व्यवस्था

मेयर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण.

गौरतलब है लॉकडाउन के बाद आवश्यक सेवाओं के तहत शास्त्री मार्केट खुला हुआ था. लेकिन जब यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था.

रायपुर. लॉकडाउन (Lockdown 4.0) के दौरान राजधानी रायपुर के कई मार्केट को बंद कर दिया गया था. इसमें रायपुर (Raipur) का सबसे बड़ा सब्जी मार्केट भी था. लॉकडाउन के बाद अब शास्त्री मार्केट का स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है. बाजार में चबूतरों मरम्मत के साथ रंग-रोगन किया जाएगा. साथ ही नालियों को अंडरग्राउंड करने के बाद मार्केट खोलने की तैयारी की जा रही है. महापौर एजाज ढेबर ने अपर आयुक्त पुलक भटाचार्य और जोन कमिश्नर चंदन शर्मा के साथ मार्केट का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

गौरतलब है लॉकडाउन के बाद आवश्यक सेवाओं के तहत शास्त्री मार्केट खुला हुआ था. लेकिन जब यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. लगातार लोगों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मार्केट को सील कर दिया गया था. फिर मार्केट को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया. अब तकरीबन दो महीने तक मार्केट बंद होने के बाद लॉकडाउन 4.0 में कई सब्जी व्यापारियों ने एक बार फिर से मार्केट खोलने का मांग की. इसके बाद यहां केवल थोक व्यापारियों को ही सुबह के वक्त सब्जियां बेचने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई है. जबकि चिल्हर बाजार अब भी बंद ही हैं. ऐसे में मार्केट को अब नए सिरे से रंग-रोगन कर संवारने की कवायद प्रशासन द्वारा की जा रही है.

नए रूप में दिखेगा मार्केट

कुछ ही दिनों में शास्त्री बाजार का एक नया स्वरूप दिखने को मिले. इसलिए महापौर ने अधिकारियों की टीम के साथ बाजार का निरीक्षण किया. मेयर ने बाहर की नालियों की आवश्यकता के अनुसार मरम्मत कराने के निर्देश दिए. साथ ही भीतर की नालियों को कवर कराने और चिल्हर बाजार चबूतरों की जेट मशीन से सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान लोगों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए चबुतरो में रंग-रोगन करवाकर उन्हें नंबरिंग करके व्यवस्थित भी किया जाएगा.ये भी पढ़ें: 

रायपुर: घरवालों ने तय कर दी गर्लफ्रेंड की शादी, नाराज प्रेमी ने चाकू से कर दिया हमला 

गंगाधर-लक्ष्मण ने 330 KM चलाई साइकिल, 2 महीने रहे क्वारंटाइन, अब पहुंचे नेपाल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 27, 2020, 2:41 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here