पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है,
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा (Kawardha) जिले में नकली पुलिस (Fake Police) बनकर ठगी (Fraud) करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
कवर्धा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा (Kawardha) जिले में नकली पुलिस (Fake Police) बनकर ठगी (Fraud) करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी नकली वर्दी पहनकर, गाड़ी में निली बत्ती लगाकर घूमता था. लोगों को एसडीएम का ड्राइवर बताकर झांसे में लेकर ठगी करता था. उन्हें नौकरी लगाने के नाम पर नकद पैसे में सौदा तय करता. आरोपी जिस निली बत्ती वाली गाड़ी में घूमता था वो भी चोरी का बताया जा रहा है. आरोपी ने उस गाड़ी को कोरबा जिले के बांगों इलाके से चुराया था जिसकी रिपोर्ट भी उस थाने में दर्ज है.
आरोपी युवक का नाम रवि उर्फ धरमदास महंत है, जो कि कोरबा जिले के ग्राम खरमोड़ा का रहना वाला है. बीते दो महीने से वह कवर्धा कोतवाली थाने के आदर्श नगर में किराए के मकान में रहता था. आरोपी रवि बड़ी शान से पुलिस का वर्दी लगाकर, नीली बत्ती वाली गाड़ी में ग्रामीण क्षेत्र में घुमता था.
ऐसे गिरफ्तार हुआ ठग
पीड़ित दुखित निषाद ने बताया कि आरोपी करीब एक महीने पहले उसके गांव लोचन में आया था. नीली बत्ती लगी गाड़ी और पुलिस का वर्दी पहनने से लोग उसकी बातों पर आ गए. उसने दो लोगों को नौकरी लगाने के लिए दुखित और उसके भाई से 50 हजार में सौदा तय किया. शुरुआत में आरोपी ने 4-4 हजार रूपए लिए. बाकि की रकम नौकरी लगने के बाद देने की बात कही गई थी.
ये भी पढ़ें:
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कवर्धा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 23, 2020, 8:43 PM IST